{"_id":"6a3596d344d55277090053f8","slug":"uhal-janddu-road-riddled-with-potholes-commuting-on-the-13-km-stretch-has-become-difficult-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-197721-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: ऊहल–जंदडू सड़क पर गड्ढों की भरमार, 13 किमी सड़क पर आवागमन हुआ मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: ऊहल–जंदडू सड़क पर गड्ढों की भरमार, 13 किमी सड़क पर आवागमन हुआ मुश्किल
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
रजनीश कुमार, निवासी लगदेवी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ऊहल (हमीरपुर)। ऊहल से जंदडू को जोड़ने वाला करीब 13 किलोमीटर लंबा सड़क मार्ग इन दिनों बदहाल स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं और कई हिस्सों में इसकी परत पूरी तरह उखड़ चुकी है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह मार्ग जोखिमभरा बन गया है और कई लोग स्किड होकर चोटिल भी हो चुके हैं। बरसात के मौसम में स्थिति और अधिक गंभीर होने की आशंका जताई जा रही है।
यह सड़क ऊहल, लग कडियार, चारियां दी धार, जंदडू सहित कई पंचायतों के हजारों लोगों के लिए प्रमुख संपर्क मार्ग है, जिस पर रोजाना स्कूली बच्चे, कर्मचारी और ग्रामीण आवागमन करते हैं।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि गड्ढों के कारण कई स्थानों पर हादसे हो चुके हैं। बरसात में इनमें पानी भर जाने से दुर्घटनाओं का खतरा और बढ़ जाता है। लोगों ने लोक निर्माण विभाग से सड़क की शीघ्र मरम्मत की मांग की है।
-- -
सड़क की हालत काफी दयनीय है। उम्मीद थी कि इस बरसात से पहले सड़क की स्थिति सुधरेगी, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हुआ है। -रोहित कुमार, निवासी लगदेवी
सड़क काफी जगह से उखड़ चुकी है। दुर्घटनाओं की आशंका हर समय बनी रहती है। सड़क की जल्द मरम्मत होना बहुत आवश्यक है। -रजनीश कुमार, निवासी लगदेवी
सड़क को देखकर प्रतीत होता है कि काफी समय से सड़क की मरम्मत नहीं हुई है। बरसात में इस सड़क पर सफर करना जोखिम भरा हो जाएगा। -विजय कुमार, निवासी ऊहल-लडियार
सड़क पर कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। खासकर दोपहिया वाहन चालक अक्सर चोटिल होते रहते हैं। सड़क की जल्द मरम्मत होनी चाहिए। -साहिल कुमार, निवासी ऊहल
कोट
टारिंग सामग्री के दाम बढ़ गए हैं। इसके चलते जो टेंडर किया था, उसे निरस्त कर दिया गया। अब दोबारा टेंडर करवाए जाएंगे। उसके बाद सड़क की टारिंग होगी। -नितीश भारद्वाज, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग, टौणी देवी