सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Using a private car as a taxi proved costly, resulting in a fine of Rs 10,000.

Hamirpur (Himachal) News: निजी कार का टैक्सी के रूप में इस्तेमाल पड़ा भारी, दस हजार का कटा चालान

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 14 May 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
टैक्सी यूनियन के सदस्यों ने हमीरपुर बस अड्डा में रोकी कार, यातायात पुलिस ने की कार्रवाई
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। निजी कार का टैक्सी के रूप में उपयोग करना चालक को भारी पड़ गया। यातायात पुलिस हमीरपुर ने बिना परमिट निजी वाहन को टैक्सी के रूप में संचालित करने पर 10 हजार रुपये का चालान किया।
मामला टैक्सी यूनियन के सदस्यों की शिकायत के बाद सामने आया। जानकारी के अनुसार, कार कांगड़ा जिला से चंडीगढ़ की ओर जा रही थी और अणु क्षेत्र से एक सवारी को चंडीगढ़ ले जाने की तैयारी थी, जिसने एप के माध्यम से कैब बुक की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब वाहन हमीरपुर बस अड्डे के बाहर पहुंचा तो टैक्सी यूनियन के सदस्यों ने उसे रोक लिया। पूछताछ में चालक सवारियों के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे सका और बाद में उसने स्वीकार किया कि वह पहली बार सवारी ले जा रहा था।
इसके बाद मौके पर यातायात पुलिस को बुलाया गया, जिसने जांच में पाया कि वाहन बिना परमिट के टैक्सी के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। पुलिस ने 10 हजार रुपये का चालान काटा और इसके बाद वाहन सवारियों सहित रवाना हुआ। मामले की पुष्टि एसपी बलवीर सिंह ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed