सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Waste from the cheese plant was dumped into the drain, the Pollution Control Board took action.

Hamirpur (Himachal) News: पनीर प्लांट का वेस्ट नाले में बहाया, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने की कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 09 Jun 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Waste from the cheese plant was dumped into the drain, the Pollution Control Board took action.
अमरोह क्षेत्र खुले में फेंके गए वेस्ट वाटर का सैंपल लेते प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड टीम के सदस्य। ज
विज्ञापन
हमीरपुर। अमरोह क्षेत्र के एक गांव में संचालित पनीर उत्पादन इकाई पर नियमों की अनदेखी के आरोप लगे हैं। ग्रामीणों की शिकायत के बाद हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड हमीरपुर की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और नाले में बहाए जा रहे वेस्ट वाटर के सैंपल एकत्र किए।

जांच रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने कुछ दिन पूर्व एसडीएम हमीरपुर को शिकायत सौंपकर आरोप लगाया था कि गांव में संचालित एक पनीर उत्पादन इकाई से निकलने वाले अपशिष्ट जल का उचित निपटान नहीं किया जा रहा। उत्पादन के दौरान निकलने वाले वेस्ट वाटर को बिना किसी ट्रीटमेंट के सीधे नाले में छोड़ा जा रहा है, जिससे आसपास के क्षेत्र में गंदगी और दुर्गंध फैल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत मिलने के बाद सोमवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने प्लांट का निरीक्षण किया। मौके पर ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया कि अपशिष्ट जल के कारण क्षेत्र में लगातार बदबू बनी हुई है और नाले का पानी भी प्रभावित हो रहा है। टीम ने नाले से पानी के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि संबंधित इकाई को प्लांट स्थापित करने की अनुमति तो मिली हुई थी, लेकिन पनीर उत्पादन शुरू करने के लिए आवश्यक औपचारिकताओं और मंजूरियों को पूरा नहीं किया गया था। इसी कारण बोर्ड ने फिलहाल संचालक को पनीर उत्पादन गतिविधियां तत्काल प्रभाव से बंद करने के निर्देश दिए हैं।
इस इकाई में पहले केवल पनीर की पैकेजिंग का कार्य किया जाता था, लेकिन हाल ही में उत्पादन शुरू होने के बाद निकलने वाला अपशिष्ट जल स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed