{"_id":"6a5519706b4d3600540e37a8","slug":"windows-of-three-vehicles-smashed-and-items-including-stereos-stolen-in-jeenvi-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-200810-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जींवी में तीन गाड़ियों के शीशे तोड़ स्टेरियो समेत सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जींवी में तीन गाड़ियों के शीशे तोड़ स्टेरियो समेत सामान चोरी
Tue, 14 Jul 2026 10:28 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 14 Jul 2026 10:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताल (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत पंधेड़ के तहत जींवी गांव में शनिवार रात चोरों ने सामाजिक कार्यक्रम में आए लोगों की तीन गाड़ियों को निशाना बनाया। चोर वाहनों के शीशे और लॉक तोड़कर स्टेरियो समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए।
जानकारी के अनुसार जींवी गांव में शनिवार रात सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें शामिल होने आए लोगों ने अपने वाहन सड़क किनारे खड़े किए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद वाहन मालिकों को चोरी की घटना का पता चला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
पंचायत प्रधान नेक राम ने बताया कि गांव में चोरी की शिकायत मिली है और मामले की जांच चल रही है। ग्रामीणों मिलखी राम, विपिन कुमार, प्यार चंद, सुनील कुमार, संजय कुमार, जोंकी राम, सुखदेव और विवेक कुमार ने क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने आशंका जताई कि वारदात को नशे के आदी लोगों ने अंजाम दिया हो सकता है, हालांकि इसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी।
एसपी हमीरपुर बलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।