{"_id":"6a551f27d2a9addff10714c2","slug":"house-tax-in-bhota-will-now-be-levied-at-two-percent-bpl-families-will-remain-exempt-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-200766-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: भोटा में अब दो फीसदी लगेगा हाउस टैक्स, बीपीएल परिवारों को रहेगी छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: भोटा में अब दो फीसदी लगेगा हाउस टैक्स, बीपीएल परिवारों को रहेगी छूट
Tue, 14 Jul 2026 10:53 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 14 Jul 2026 10:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोटा (हमीरपुर)। नगर पंचायत भोटा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष सरोज कुमारी ने पदभार संभालते ही लोगों को राहत देने की घोषणा की है। उन्होंने हाउस टैक्स को पांच फीसदी से घटाकर दो फीसदी करने और बीपीएल परिवारों को हाउस टैक्स से पूरी तरह छूट देने की बात कही है।
सोमवार को बड़सर की एसडीएम स्वाति डोगरा ने वार्ड नंबर एक से निर्वाचित अध्यक्ष सरोज कुमारी और वार्ड नंबर छह से निर्वाचित उपाध्यक्ष बलदेव राज को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शीतला माता एवं शिव मंदिर परिसर में जनसभा आयोजित की।
अध्यक्ष सरोज कुमारी ने कहा कि नगर पंचायत की पहली बैठक में हाउस टैक्स घटाने और बीपीएल परिवारों को टैक्स में छूट देने का प्रस्ताव पारित किया जाएगा। जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
इस दौरान कांग्रेस नेता सुभाष ढटवालिया ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुक्खू से भोटा का दौरा करवाने का प्रयास किया जाएगा, जिसमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोटा को सीएचसी बनाने और करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से टाउन हॉल निर्माण का प्रस्ताव रखा जाएगा।
कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुमन भारती, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुजीत सिंह, पवन कालिया, सन्नी शर्मा, शरण प्रसाद सहित अन्य कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।