फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Panchayat Vigilance Committee formed in Pansai; will monitor development works.Panchayat Vigilance Committee formed in Pansai; will monitor development works.

Hamirpur (Himachal) News: पनसाई में पंचायत विजिलेंस कमेटी गठित, विकास कार्यों पर रखेगी नजर

Tue, 14 Jul 2026 10:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 14 Jul 2026 10:54 AM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत पनसाई में प्रधान सुलक्षणा डोगरा ने ग्राम पंचायत विजिलेंस कमेटी का गठन किया है। कमेटी का उद्देश्य पंचायत में होने वाले विकास कार्यों की निगरानी करना और पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन

कमेटी में अध्यक्ष के रूप में कृष्ण कुमार, उपाध्यक्ष रमेश, सचिव मास्टर उद्यम सिंह और सह सचिव अजय कुमार को शामिल किया गया है। इसके अलावा सदस्य के रूप में अनंत राम शर्मा, मनीष डोगरा, अशोक, अजीत कुमार, हरीश डोगरा, राजेंद्र, रामू और मनोज सहित अन्य लोगों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

कमेटी की पहली बैठक में निर्णय लिया कि पंचायत के विकास कार्यों की योजना तैयार करने और उनके क्रियान्वयन में समिति सक्रिय भूमिका निभाएगी। बैठक में सबसे पहले पंचायत की भूमि की निशानदेही करवाने और उसके बाद आवश्यकतानुसार बाड़बंदी करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति ने स्पष्ट किया कि पंचायत भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण सहन नहीं किया जाएगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पंचायत के सभी प्रवेश मार्गों पर सूचना बोर्ड लगाए जाएंगे।

इन बोर्डों पर स्पष्ट निर्देश दिए जाएंगे कि कोई भी फेरीवाला पंचायत प्रधान की अनुमति के बिना क्षेत्र में प्रवेश नहीं करेगा। नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed