{"_id":"6a551ed9b14c63d02403f0e0","slug":"devotees-immersed-themselves-in-the-spirit-of-devotion-at-narkad-thedu-garli-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-200808-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नारकड़ ठेडु गारली में श्रद्धालुओं ने लगाई भक्ति रस में डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नारकड़ ठेडु गारली में श्रद्धालुओं ने लगाई भक्ति रस में डुबकी
विज्ञापन
नारकड़ ठेडु गारली में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में कथा सुनते श्रद्धालु। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़सर (हमीरपुर)। नारकड़ ठेडु गारली में श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन सोमवार को पंडाल में पहुंचे श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे रहे। कथा व्यास स्वामी शेखर सुमन गुरुजी ने भगवान विष्णु के मत्स्य, नरसिंह और वराह अवतार का प्रसंग सुनाते हुए श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और सदाचार का संदेश दिया।
कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भगवान के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। स्वामी शेखर सुमन गुरुजी ने कहा कि भगवान समय-समय पर धर्म की रक्षा और अधर्म के विनाश के लिए विभिन्न अवतार धारण करते हैं।
मत्स्य, नरसिंह और वराह अवतार मानवता को यह संदेश देते हैं कि सत्य और धर्म की हमेशा विजय होती है। मनुष्य को अपने जीवन में अच्छे कर्म, सत्संग और प्रभु भक्ति को अपनाना चाहिए। सांसारिक मोह-माया में उलझने के बजाय धर्म, सेवा और सदाचार के मार्ग पर चलकर ही जीवन को सार्थक बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि जीवन में विनम्रता, करुणा और परोपकार की भावना को अपनाएं और प्रभु के नाम का स्मरण करते हुए समाज में प्रेम और भाईचारे का संदेश फैलाएं। कथा के अंत में भजन-कीर्तन और आरती के साथ श्रद्धालुओं ने भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।
पूरे आयोजन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और कथा स्थल पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा।