{"_id":"6a5a8da2a482d66132063462","slug":"women-will-be-trained-in-digital-marketing-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-201259-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: डिजिटल मार्केटिंग का प्रशिक्षण लेंगी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: डिजिटल मार्केटिंग का प्रशिक्षण लेंगी महिलाएं
Sat, 18 Jul 2026 01:46 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 18 Jul 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिले के स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) से जुड़ी महिलाओं को अब अपने उत्पादों की डिजिटल माध्यम से बिक्री करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) उद्योग विभाग के सहयोग से पांचों विकास खंडों में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करेगा।
प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को डिजिटल मार्केटिंग, ऑनलाइन बिक्री और आधुनिक विपणन तकनीकों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इसमें महिलाओं को उत्पादों की डिजिटल ब्रांडिंग, ऑनलाइन प्रचार-प्रसार, सोशल मीडिया मार्केटिंग, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म का उपयोग, डिजिटल भुगतान, पैकेजिंग, लेबलिंग और ग्राहक प्रबंधन की जानकारी दी जाएगी।
चरणबद्ध तरीके से आयोजित होने वाले प्रशिक्षण शिविरों में महिलाओं को व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी, ताकि वे मोबाइल फोन और इंटरनेट के माध्यम से अपने उत्पादों को बड़े बाजार तक पहुंचा सकें। विशेषज्ञ ऑनलाइन विपणन से जुड़ी चुनौतियों और उनके समाधान के बारे में जानकारी देंगे।
विज्ञापन
जिले के कई स्वयं सहायता समूह अचार, मुरब्बा, मसाले, पापड़, शहद, जैम, हस्तशिल्प, ऊनी वस्त्र, बांस और लकड़ी के उत्पाद, सिलाई-कढ़ाई सामग्री सहित अन्य घरेलू उत्पाद तैयार कर रहे हैं।
डिजिटल मार्केटिंग का प्रशिक्षण मिलने से महिलाओं को उत्पादों की बिक्री जिले और प्रदेश से बाहर तक बढ़ाने का अवसर मिलेगा। संवाद