{"_id":"6a5b4611f58d358f6409cce1","slug":"regarding-the-ongoing-protest-at-jantar-mantar-minister-kailash-vijayvargiya-stated-that-there-are-other-issues-in-the-country-that-could-be-discussed-but-that-particular-issue-is-not-worth-discussing-indore-news-c-1-1-noi1551-4514930-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: 'देश में और भी कई अहम मुद्दे हैं, जिन पर चर्चा की जानी चाहिए', सोनम वांगचुक के सवाल पर बोले विजयवर्गीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: 'देश में और भी कई अहम मुद्दे हैं, जिन पर चर्चा की जानी चाहिए', सोनम वांगचुक के सवाल पर बोले विजयवर्गीय
Sat, 18 Jul 2026 04:09 PM IST
इंदौर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: इंदौर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 04:09 PM IST
सार
इंदौर के बाणगंगा स्थित शासकीय अहिल्या स्कूल में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने माता-पिता के सम्मान, पौष्टिक भोजन और सतर्कता का संदेश दिया। साथ ही वंदे मातरम् के सम्मान और अन्य समसामयिक मुद्दों पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन
कैलाश विजयवर्गीय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने शनिवार को इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र स्थित शासकीय अहिल्या स्कूल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से मुलाकात कर उनसे संवाद किया और जीवन मूल्यों, खानपान तथा सुरक्षा जैसे विषयों पर बात की।
विज्ञापन
मंत्री ने छात्राओं से कहा कि वे घर से स्कूल निकलते समय अपने माता-पिता का सम्मान करें और उनके आशीर्वाद के साथ दिन की शुरुआत करें। उन्होंने बच्चों को खानपान को लेकर भी जागरूक करते हुए मैदा, मैगी और मोमोज जैसे खाद्य पदार्थों से दूरी बनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इनका अधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। साथ ही उन्होंने छात्राओं को घर का पौष्टिक भोजन खाने और आटे से बने विभिन्न पारंपरिक व्यंजन अपनाने की सलाह दी।
विज्ञापन
अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि आजकल देश में "लव जिहाद" जैसी गंभीर समस्या की चर्चा होती है। उन्होंने छात्राओं को सलाह दी कि किसी से भी दोस्ती करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी जरूर लें। उन्होंने कहा कि कई बार लोग अपनी पहचान छिपाकर दोस्ती करते हैं, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है।
विज्ञापन
पढ़ें: दो साल से जेल में बंद शिक्षक का नाम ट्रेनिंग सूची में, बीईओ के हस्ताक्षर से खुली पोल; जानें
सोनम वांगचुक को लेकर क्या बोले?
बाद में मीडिया से बातचीत में कैलाश विजयवर्गीय ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे सोनम वांगचुक के मुद्दे पर कहा कि देश में और भी कई महत्वपूर्ण विषय हैं, जिन पर चर्चा की जानी चाहिए। इस विषय पर फिलहाल टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।
वंदे मातरम् को लेकर क्या बोले?
वंदे मातरम् के कथित अपमान के मामलों में कार्रवाई को लेकर मंत्री ने कहा कि यह देश के स्वाभिमान और सम्मान का विषय है। उनका कहना था कि जो लोग राष्ट्रगान या राष्ट्रीय गीत का अपमान करते हैं, उनके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं भगवान श्रीकृष्ण को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले एक मौलवी के मामले में मंत्री ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार इस मामले में उचित और कड़ी कार्रवाई करेगी।
