फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Excavation work at the Chhota Ganpati Metro Station caused houses in Malharganj to shake; residents we

Indore: इंदौर के छोटा गणपति मेट्रो स्टेशन पर खुदाई से कांपे मल्हारगंज के घर, भूकंप जैसे झटकों से सहमे रहवासी

Sat, 18 Jul 2026 07:19 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sat, 18 Jul 2026 07:19 AM IST
सार

इंदौर के मल्हारगंज क्षेत्र में छोटा गणपति मेट्रो स्टेशन के निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय रहवासियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि खुदाई और भारी मशीनों के संचालन से घरों में भूकंप जैसे झटके महसूस हो रहे हैं।

विज्ञापन
Indore: Excavation work at the Chhota Ganpati Metro Station caused houses in Malharganj to shake; residents we
मेट्रो स्टेशन के निर्माण कार्य का विरोध - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर के छोटा गणपति मेट्रो स्टेशन के निर्माण कार्य के दौरान मल्हारगंज क्षेत्र के रहवासियों ने घरों में भूकंप जैसे तेज झटके महसूस होने का दावा किया। उनका आरोप है कि मेट्रो की खुदाई और भारी मशीनों के संचालन से मकान कांपने लगे, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। घबराए लोग घरों से बाहर निकल आए और मेट्रो स्टेशन के निर्माण कार्य का विरोध शुरू कर दिया।

विज्ञापन

गुस्साए रहवासी बड़ी संख्या में निर्माण स्थल पर पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए मेट्रो का काम रुकवा दिया। उनका कहना है कि कंपन के कारण कई मकानों में दरारें आने लगी हैं और परिवारों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। स्टेशन निर्माण में इस्तेमाल की जा रही मशीनों से तेज शोर भी हो रहा है, जिससे लोगों को अपने ही घरों में रहना मुश्किल हो गया है।

विज्ञापन

 

रहवासियों ने मांग की कि पहले क्षेत्र की तकनीकी जांच कराई जाए, प्रभावित मकानों का सर्वे कराया जाए और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं। उनका कहना था कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तब तक निर्माण कार्य दोबारा शुरू नहीं होने दिया जाएगा। इसके बाद रहवासी धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। विरोध के चलते मेट्रो स्टेशन का निर्माण कार्य भी रोक दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विरोध की सूचना मिलने पर दिल्ली से लौटे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय रात में मौके पर पहुंचे और रहवासियों से चर्चा की। इसके बाद उन्होंने मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक (एमडी) कृष्ण चैतन्य से भी बातचीत की। आश्वासन मिलने के बाद रहवासी निर्माण कार्य दोबारा शुरू कराने के लिए राजी हो गए। इसके बाद तय हुआ कि शनिवार से मेट्रो स्टेशन का निर्माण कार्य फिर शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed