{"_id":"6a5b0590a1fe49b5a003362f","slug":"meerut-snake-murder-atul-case-damini-might-get-me-killed-living-with-her-is-a-compulsion-he-told-his-mother-2026-07-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अतुल हत्याकांड: 'दामिनी मुझे मरवा न दे, साथ रहना मजबूरी', मां से कही ये बात; हस्तिनापुर में बहसूमा जैसा कांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतुल हत्याकांड: 'दामिनी मुझे मरवा न दे, साथ रहना मजबूरी', मां से कही ये बात; हस्तिनापुर में बहसूमा जैसा कांड
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Sharukh Khan
Updated Sat, 18 Jul 2026 04:10 PM IST
सार
मेरठ के हस्तिनापुर में हुए अतुल कुमार पंवार हत्याकांड में पिता ने एक और बड़ा दावा किया है। आरोप है कि बेटे को उसकी हत्या का आभाष था। इसलिए अतुल अपनी मां से कहता था कि उसके साथ रहना मजबूरी है। दामिनी मुझे मरवा सकती है।
विज्ञापन
1 of 16
meerut snake murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
यूपी के मेरठ जिले में एक स्कूल संचालक की हत्या का मामला सामने आया है। पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर पति की जान ले ली। हस्तिनापुर थाना इलाके के जे ब्लॉक कॉलोनी में यह घटना हुई। मृतक स्कूल संचालक अतुल कुमार पंवार की उम्र 32 वर्ष थी। उनकी पत्नी दामिनी ने प्रेमी बस चालक तुषार के साथ मिलकर हत्या की। आरोपियों ने पहले अतुल को दूध में नींद की गोलियां खिलाईं। फिर सोते समय सांप से डसवाकर उनकी जान ले ली। पुलिस ने दामिनी, प्रेमी तुषार को गिरफ्तार किया है। दो सपेरे सोनू और उदय कुमार भी पकड़े गए हैं।
पत्नी दामिनी की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मां से कहा था- दामिनी मुझे मरवा न दे, साथ रहना मजबूरी
निजी स्कूल संचालक अतुल कुमार के पिता अजब सिंह ने बताया कि परिवार से अलग होने के बाद भी अतुल का डर कम नहीं हुआ था। गांव में रहते समय अतुल अक्सर अपनी मां से कहता था दामिनी मुझे मरवा न दे। पिता के मुताबिक अतुल अपनी पत्नी दामिनी की संदिग्ध हरकतों से पूरी तरह वाकिफ था और हमेशा डरा-सहमा रहता था।
3 of 16
पत्नी दामिनी के साथ अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उसे अंदेशा था कि उसकी जान को खतरा है लेकिन अपने छह वर्षीय मासूम बेटे मानिक के प्रति अत्यधिक प्रेम और मोह के कारण वह सबकुछ जानते हुए भी दामिनी के साथ रहने को मजबूर था। पुलिस अब इस बिंदु पर जांच आगे बढ़ा रही है कि क्या हत्या की यह खौफनाक साजिश काफी लंबे समय से रची जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 16
पत्नी दामिनी के साथ अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर में दोहराया गया बहसूमा का सांप वाला मर्डर
निजी स्कूल संचालक अतुल कुमार की हत्या की जांच में जो खुलासे हुए हैं वे किसी फिल्मी साजिश से कम नहीं हैं। यह घटना साल 2025 में जिले के बहसूमा थाना क्षेत्र में हुई एक इसी तरह की वारदात की याद दिलाती है जहां पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी थी और फिर सांप के डसने से मौत का रूप देने का प्रयास किया था।
विज्ञापन
5 of 16
पत्नी दामिनी के साथ अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पत्नी और प्रेमी ने रची पति की हत्या की खौफनाक साजिश
16 अप्रैल 2025 को बहसूमा थाना क्षेत्र के अकबरपुर सादात निवासी अमित कश्यप उर्फ मिक्की की मौत का मामला भी ऐसा ही चौंकाने वाला था। अमित का शव उसके बिस्तर पर मिला था और शरीर पर सांप के डसने के निशान थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।