सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   X-ray facility is not available in Bijhari health center, Hamirpur is in the race

Hamirpur (Himachal) News: बिझड़ी स्वास्थ्य केंद्र में नहीं मिल रही एक्सरे की सुविधा, हमीरपुर की लग रही दौड़

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 12 Mar 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिझड़ी में एक्सरे की सुविधा न होने के कारण मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों को निजी क्लीनिक में महंगे दामों पर एक्सरे करवाने पड़ रहे हैं या फिर हमीरपुर या बड़सर की दौड़ लगानी पड़ रही है।
Trending Videos

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में एक्सरे की सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है, लेकिन बिझड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आज तक एक्सरे की सुविधा नहीं मिली है। सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में एक्सरे निशुल्क होते हैं, जबकि निजी क्लीनिक में एक्सरे के 300 रुपये वसूले जाते हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिझड़ी में प्रतिदिन 100 से अधिक ओपीडी होती है, जिसमें दस फीसदी लोग अपना एक्सरे करवाने के लिए आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न बीमारियों में एक्सरे की आवश्यकता होती है, जिसमें मुख्यत जोड़ों का दर्द, सर्वाइकल और डिस्क समस्या आदि शामिल हैं। ऐसे में इन लोगों को एक्सरे की सुविधा न मिलने के कारण निजी क्लीनिक का सहारा लेना पड़ता है। लोगों में राज कुमार, विजय शर्मा, दिनेश कुमार, राजीव शर्मा, विमला देवी का कहना है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में एक्सरे की सुविधा होना बहुत ही जरूरी है, मगर स्वास्थ्य केंद्र बिझड़ी में एक्सरे की कोई सुविधा नहीं है।
मजबूरी में लोगों को हमीरपुर या बड़सर जाना पड़ता है। इससे उनकी जेब पर अधिक बोझ़ बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग को चाहिए कि बिझड़ी में एक्सरे की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए।

कोट :

स्वास्थ्य केंद्र बिझड़ी में एक्सरे की सुविधा नहीं है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिझड़ी का नया भवन तैयार किया जा रहा है। भवन में लोगों को सभी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इसमें एक्सरे की भी सुविधा मिलेगी। -डॉ. अरविंद टंडन, बीएमओ बड़सर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article