सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   LPG gas crisis impacts business

Hamirpur (Himachal) News: एलपीजी गैस संकट की कारोबार पर आंच

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 12 Mar 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
LPG gas crisis impacts business
हमीरपुर बाजार में घरेलू सिलिंडर की सप्लाई देते हुए कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। हमीरपुर जिले में एलपीजी गैस की किल्लत के चलते कारोबार पर असर पड़ने लगा है। एलपीजी गैस के संकट की कारोबार पर आंच पड़ना शुरू हो गई है। व्यावसायिक गैस सिलिंडर समय पर उपलब्ध न होने से ढाबा, रेस्टोरेंट, मिठाई और होटल कारोबारियों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है।
Trending Videos

कई स्थानों पर दुकानदारों को जरूरत के अनुसार सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं, जिससे उन्हें जुगाड़ कर काम चलाना पड़ रहा है। पिछले तीन दिनों से हमीरपुर में व्यावसायिक गैस सिलिंडर की आपूर्ति प्रभावित है। हालात यह हैं कि दुकानदार अगर तीन सिलिंडर की मांग कर रहे हैं, तो उन्हें केवल एक सिलिंडर ही उपलब्ध हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सिलिंडर की आपूर्ति भी तुरंत नहीं हो रही। कई कारोबारियों को गैस के लिए दो से तीन दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। हमीरपुर शहर के साथ-साथ आसपास के कस्बों में भी व्यावसायिक गैस की कमी महसूस की जा रही है। शहर में ही करीब 50 से अधिक ढाबा संचालक, रेस्टोरेंट संचालक और छोटे होटल कारोबारी अपनी आजीविका गैस सिलिंडर पर निर्भर होकर चला रहे हैं।
ऐसे में गैस की आपूर्ति बाधित होने से उनका कामकाज प्रभावित होने लगा है। कारोबारियों का कहना है कि यदि स्थिति जल्द सामान्य नहीं हुई तो उन्हें कामकाज बंद करने की नौबत भी आ सकती है। रेस्टोरेंट और ढाबों में चूल्हा या स्टोव का इस्तेमाल करना न केवल महंगा है, बल्कि व्यावहारिक रूप से भी कठिन है। हालांकि जिले में घरेलू गैस की आपूर्ति काफी हद तक जारी है और उपभोक्ताओं को देरी से ही सही, लेकिन सिलिंडर मिल रहे हैं।

सिलिंडर न मिलने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शादी के लिए ऑर्डर लिया था, लेकिन सिलिंडर न मिलने से अन्य दुकानदारों से सिलिंडर लेने पड़े। -यशपाल, हमीरपुर
पिछले 30 वर्षों से मिठाई का काम कर रहे हैं। अगर सिलिंडर नहीं मिलता है तो स्टाेव या भट्टी पर काम करना भी मुश्किल होगा। कारोबार पर संकट के बादल छाए हुए हैं। -विक्की शर्मा, हमीरपुर

व्यावसायिक सिलिंडर न मिलने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तीन के स्थान पर एक सिलिंडर मिल रहा है। सिलिंडर मिलने में भी दो से तीन दिन लग रहे हैं। -नरेश डोगरा, हमीरपुर
कुछ दिनों से सिलिंडर मिलने में दिक्कतें आ रही हैं। स्टॉक में केवल एक या दो सिलिंडर होते हैं। अगर गैस की कमी होती है तो दुकानदारों को काम करना मुश्किल हो जाएगा। -लक्की, बड़सर

हमीरपुर बाजार में घरेलू सिलिंडर की सप्लाई देते हुए कर्मचारी। संवाद

हमीरपुर बाजार में घरेलू सिलिंडर की सप्लाई देते हुए कर्मचारी। संवाद

हमीरपुर बाजार में घरेलू सिलिंडर की सप्लाई देते हुए कर्मचारी। संवाद

हमीरपुर बाजार में घरेलू सिलिंडर की सप्लाई देते हुए कर्मचारी। संवाद

हमीरपुर बाजार में घरेलू सिलिंडर की सप्लाई देते हुए कर्मचारी। संवाद

हमीरपुर बाजार में घरेलू सिलिंडर की सप्लाई देते हुए कर्मचारी। संवाद

हमीरपुर बाजार में घरेलू सिलिंडर की सप्लाई देते हुए कर्मचारी। संवाद

हमीरपुर बाजार में घरेलू सिलिंडर की सप्लाई देते हुए कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article