सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The Municipal Corporation could not decide the rules for PG and parking.

Hamirpur (Himachal) News: पीजी और पार्किंग के लिए नियम तय नहीं कर पाया नगर निगम

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 12 Mar 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पार्किंग और पेइंग गेस्ट (पीजी) के संचालन को लेकर नगर निगम हमीरपुर नियमों का खाका तैयार नहीं कर सका है। पीजी और पार्किंग के संचालक नियम तय न होने के कारण अपनी मर्जी से बिना पंजीकरण इनका संचालन कर रहे हैं।
Trending Videos

हमीरपुर में नगर परिषद के कार्यकाल के दौरान पीजी संचालन और पार्किंग के लिए नियम तय करने की कवायद शुरू की थी, लेकिन अब नगर निगम का दर्जा मिलने के बावजूद यह नियम फाइलों में ही दफन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम हमीरपुर के तहत 20 से अधिक पार्किंग संचालक हैं, जिन्होंने निजी रूप से पार्किंग स्थल खोल रखे हैं, जबकि नगर निगम के पास पीजी संचालकों का कोई रिकॉर्ड ही उपलब्ध नहीं है। हादसा पेश आने के बाद पीजी के पंजीकरण और व्यवस्था निरीक्षण को लेकर धरातल पर कार्रवाई तो शुरू होती है, मगर बाद में यह कार्रवाई शून्य हो जाती है।
पीजी और पार्किंग को लेकर पंजीकरण न होने के कारण इनके दाम भी निगम निर्धारित नहीं कर पाया है। ऐसे में सभी मनमर्जी से अपने दाम वसूल रहे हैं। हालांकि नगर निगम के अधिकारी पीजी व पार्किंग संचालकों का डाटा इकट्ठा करने का दावा कर रहे हैं। नियमों के अनुसार बिना पंजीकरण कोई भी पीजी संचालित नहीं किया जा सकता है। इसके लिए शर्तों को भी पूरा करना पड़ता है, लेकिन नगर निगम हमीरपुर में कोई नियम नहीं बने हैं।

कोट :
नगर निगम हमीरपुर के तहत पीजी संचालकों और पार्किंग संचालकों का डाटा इकट्ठा किया जा रहा है। अभी नियम नहीं बने हैं। मगर अपने स्तर पर ही इनके लिए नियम तय किए जाएंगे। -राकेश कुमार शर्मा, आयुक्त नगर निगम, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article