Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Assembly Winter Session: 13 bills tabled in the House; Opposition agrees following Chief Minister's r

हिमाचल विधानसभा शीत सत्र: 13 विधेयक सदन में पेश, मुख्यमंत्री के आग्रह पर सहमत हुआ विपक्ष

Thu, 19 Nov 2026 12:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, तपोवन (धर्मशाला)।
अमर उजाला ब्यूरो, तपोवन (धर्मशाला)। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 19 Nov 2026 12:31 PM IST
सार

सदन की बैठक सुबह 11:00 बजे शुरू हुई तो मुख्यमंत्री ने सदस्यों से आग्रह किया कि इन विधेयकों को पेश करने की अनुमति दी जाए। उन्होंने कहा कि इनमें कुछ बेहद महत्वपूर्ण विधेयक हैं। 

विज्ञापन
Himachal Assembly Winter Session: 13 bills tabled in the House; Opposition agrees following Chief Minister's r
विधानसभा सदन में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : आईपीआर विभाग

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन गुरुवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सदन में 13 महत्वपूर्ण विधेयक पेश करने के लिए विपक्ष से सहमति मांगी। हां-ना के बीच विपक्ष सहमत हुआ तो सभी 13 विधेयक सदन में पेश कर लिए गए। इसके बाद भ्रष्टाचार के मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव की चर्चा आगे बढ़ी। अन्य काम रोककर इस चर्चा को करवाते हुए चौथा दिन हो गया है। प्रश्नकाल चौथे दिन भी नहीं हुआ। सदन में मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि विधेयकों को पेश करना जरूरी है, ताकि विपक्ष के सदस्यों को भी इन्हें पढ़ने और समझने के लिए पर्याप्त समय मिल सके। उन्होंने कहा कि विधेयक पेश करने के बाद नियम 67 के तहत स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा जारी रखी जा सकती है। अगर ऐसा नहीं किया गया तो सत्र की बैठकें दो दिन और बढ़ानी पड़ सकती हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

मुख्यमंत्री ने सदस्यों से विधेयकों को पेश करने का किया था आग्रह 
सदन की बैठक सुबह 11:00 बजे शुरू हुई तो मुख्यमंत्री ने सदस्यों से आग्रह किया कि इन विधेयकों को पेश करने की अनुमति दी जाए। उन्होंने कहा कि इनमें कुछ बेहद महत्वपूर्ण विधेयक हैं। एक विधेयक हिमाचल प्रदेश की संपदा से जुड़ा है, जिस पर काम रोको प्रस्ताव भी लाया गया है। एक अन्य विधेयक विधवा बहनों के अधिकारों से संबंधित है। सभी 13 विधेयक पेश होने से रणधीर शर्मा सहित अन्य विधायकों को भी इन्हें पढ़ने का मौका मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दिन प्रश्नकाल शुरू करवाने के लिए सदन की सहमति नहीं थी, लेकिन आज वह विपक्ष से सहमति मांग रहे हैं। विधेयक आधे घंटे में पेश किए जा सकते हैं, अन्यथा सदन को दो दिन आगे बढ़ाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सदन की स्थापित व्यवस्था के अनुसार ही कार्यवाही चलनी चाहिए। जब नियम 67 के तहत चर्चा चल रही है तो उसी को जारी रखा जाना चाहिए। गुरुवार को गैर सरकारी सदस्य दिवस भी है और इस दिन कोई अन्य कार्यवाही नहीं होती। उन्होंने कहा कि चर्चा पूरी होने के बाद विधेयक पेश करने पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि एक दिन सरकार प्रश्नकाल नहीं करवाने की बात करती है और दूसरे दिन स्थगन प्रस्ताव की चर्चा के बीच विधेयक पेश करने की जरूरत बता रही है।

विज्ञापन

जयराम ठाकुर ने ली चुटकी 
संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने भी सदस्यों से 13 विधेयक पेश करने के लिए सहमति देने का आग्रह किया। अंततः मुख्यमंत्री के अनुरोध पर विपक्ष विधेयक पेश करने के लिए सहमत हो गया। इस दौरान जयराम ठाकुर ने मुस्कुराते हुए चुटकी ली कि यह तो धक्का ही है। सरकार ने चार साल ऐसे ही निकाल दिए, लेकिन मुख्यमंत्री ने प्रार्थना की है तो विपक्ष उनकी प्रार्थना स्वीकार करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed