सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Four STF Personnel Under Suspicion in LSD Trafficking Case Suspended

हिमाचल: एलएसडी तस्करी मामले में संदेह के घेरे में आए चार एसटीएफ कर्मी गिरफ्तार, जांच में हुआ बड़ा खुलासा

देवेंद्र ठाकुर, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 19 Mar 2026 05:00 AM IST
विज्ञापन
सार

 अब इसमें सीआईडी के अधीन काम करने वाली स्पेशल टास्क फोर्स के कर्मियों की भूमिका ही संदेह के घेरे में आ गई है। 

Himachal: Four STF Personnel Under Suspicion in LSD Trafficking Case Suspended
हिमाचल पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

एक करोड़ रुपये की एलएसडी तस्करी के मामले में शिमला पुलिस की जांच में एक और बड़ा खुलासा हुआ है।  मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सीआईडी ने एसटीएफ के चार पुलिस कर्मचारियों को निलंबित करने के बाद गुरुवार को इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।   गिरफ्तार कर्मचारियों में दो हेड कांस्टेबल और दो कांस्टेबल शामिल हैं।  एएसपी मुख्यालय अभिषेक ने पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जांच में सामने आया की एलएसडी के खेप की तस्करी की वारदात संदीप की ओर से कुल्लू जिले में अंजाम दी गई। एसटीएफ में कार्यरत 4 पुलिसकर्मियों मुख्य आरक्षी राजेश, मुख्य आरक्षी समीर, मादक मुख्य आरक्षी नितेश और आरक्षी अशोक कुमार की ओर से इस तस्करी को रोकने के बजाय कुछ आरोपियों के साथ मिलकर नशा तस्करी को बढ़ावा दिया। उक्त कर्मचारियों की संलिप्तता के चलते शिमला पुलिस की जांच के बाद इन्हें निलंबित किया गया। आज आरोपी कर्मियों को पुलिस की ओर से गिरफ्तार किया गया और कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Trending Videos

शिमला पुलिस और सीआईडी दोनों अपने-अपने स्तर पर इसकी जांच कर रही है। अभी तक जांच में पता चला है कि आरोपी शिमला से पहले एलएसडी को कुल्लू में बेचने के लिए पहुंचे थे। निलंबित चारों कर्मचारी भी कुल्लू में ही तैनात थे। इसके बाद आरोपी कुल्लू से शिमला पहुंचे। यहां पर बीसीएस में एक कमरे में ठहरे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुप्त सूचना के आधार पर स्पेशल सेल की टीम ने कमरे में दबिश देकर संदीप शर्मा और प्रिया शर्मा को गिरफ्तार किया। इनके पास तलाशी के दौरान 562 स्ट्रीप वजन में 11.570 ग्राम एलएसडी बरामद की गई। जांच के बाद मामले में पुलिस ने हरियाणा के गुरुग्राम से केरल के कालीकट निवासी नविएल हैरिसन को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि संदीप और नविएल हैरिसन लंबे समय से एक दूसरे के संपर्क में थे और एलएसडी की तस्करी में कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed