{"_id":"68653922ff6b6b75290dfbeb","slug":"himachal-pradesh-gets-relief-from-heavy-rains-yellow-alert-for-rain-today-and-tomorrow-2025-07-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से मिली राहत, आज, कल बारिश का येलो अलर्ट; फटाफट जानें अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से मिली राहत, आज, कल बारिश का येलो अलर्ट; फटाफट जानें अपडेट
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 03 Jul 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
सार
Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में वीरवार को शुक्रवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...

रिज मैदान पर छाता लेकर अपने गतंव्य की ओर जाते लोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार
हिमाचल प्रदेश में बुधवार को भारी बारिश से कुछ राहत मिली। सिर्फ शिमला और सोलन में ही बूंदाबांदी हुई। अन्य क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहा। वीरवार को शुक्रवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। पांच से सात जुलाई तक अधिकांश जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट रहेगा। राजधानी शिमला में कई दिनों बाद बुधवार सुबह धूप खिली। दोपहर तक शहर में मौसम साफ रहा। शाम के समय कुछ देर बूंदाबांदी हुई। मंगलवार रात को शिमला में 25, सुंदरनगर में 22, धर्मशाला में 15, सोलन में 27, मंडी 36, बिलासपुर में 10, कसौली में 55 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।
विज्ञापन
Trending Videos
क्षेत्र | अधिकतम तापमान |
ऊना | 36.2 |
नेरी | 35.9 |
हमीरपुर | 35.4 |
बिलासपुर | 34.2 |
धौलाकुआं | 33.8 |
कांगड़ा | 32.8 |
मंडी | 32.4 |
नाहन | 29.7 |
धर्मशाला | 29.0 |
सोलन | 28.5 |
मनाली | 27.8 |
शिमला | 21.6 |
विज्ञापन
विज्ञापन
जल शक्ति विभाग की 3,698 परियोजनाएं क्षतिग्रस्त : मुकेश
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण अब तक जल शक्ति विभाग की 3,698 परियोजनाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं। इनमें 2,786 जलापूर्ति, 733 सिंचाई और 41 सीवरेज परियोजनाएं शामिल हैं। विभाग की ओर से अब तक लगभग 240 करोड़ रुपये की क्षति का आकलन किया गया है। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि हालात की गंभीरता को देखते हुए जल शक्ति विभाग को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। विभाग ने युद्धस्तर पर बहाली का कार्य आरंभ कर दिया है। विभाग को प्राथमिकता के आधार पर पेयजल और सीवरेज सेवाओं को बहाल करने के निर्देश दिए हैं। अब तक 1,591 जलापूर्ति परियोजनाओं को अस्थायी रूप से बहाल कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें- Himachal News: लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह बोले- भवनों को रहे खतरे का आईआईटी रुड़की करेगी ऑडिट