पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Super specialist faculty to receive NPA again; govt issues notification.

हिमाचल: सुपर स्पेशलिस्ट फैकल्टी को फिर से मिलेगा एनपीए, सरकार ने जारी की अधिसूचना

Wed, 01 Jul 2026 09:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 01 Jul 2026 09:58 PM IST
सार

 सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत सुपर स्पेशलिस्ट फैकल्टी को राहत देते हुए फिर से नॉन-प्रैक्टिसिंग अलाउंस (एनपीए) देने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन
Himachal: Super specialist faculty to receive NPA again; govt issues notification.
चिकित्सक(प्रतीकात्मक)। - फोटो : Freepik

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत सुपर स्पेशलिस्ट फैकल्टी को राहत देते हुए फिर से नॉन-प्रैक्टिसिंग अलाउंस (एनपीए) देने का निर्णय लिया है। इस संबंध में बुधवार को विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च विभाग में कार्यरत ऐसे सभी सुपर स्पेशलिस्ट फैकल्टी सदस्य, जिन्होंने मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय और नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस (एनबीईएमएस) से डीएम (डाॅक्टर ऑफ मेडिसन) एमसीएच और डीएनबी की सुपर स्पेशलिस्ट डिग्री प्राप्त की है, वे एनपीए के पात्र होंगे।

विज्ञापन

सरकार ने स्पष्ट किया है कि इन चिकित्सकों को वही एनपीए मिलेगा, जो 24 मई 2023 को वित्त विभाग की ओर से जारी अधिसूचना से पहले लागू नियमों और शर्तों के अनुसार दिया जाता था। इससे पहले वित्त विभाग की अधिसूचना के बाद सुपर स्पेशलिस्ट फैकल्टी के एनपीए को लेकर स्थिति बदल गई थी, जिसे अब बहाल कर दिया गया है। यह निर्णय वित्त विभाग की पूर्व स्वीकृति तथा सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद लिया गया है। आदेशों का उद्देश्य सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को प्रोत्साहन देना और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाना है। इस निर्णय से प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत सुपर स्पेशलिस्ट चिकित्सकों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed