{"_id":"6a4601ceefdb1dc4440a8fe9","slug":"dhaliyara-tourist-bus-major-accident-averted-kangra-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: कांगड़ा के ढलियारा के तीखे मोड़ों पर टला बड़ा हादसा, चालक की सूझबूझ से 50 यात्रियों की बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: कांगड़ा के ढलियारा के तीखे मोड़ों पर टला बड़ा हादसा, चालक की सूझबूझ से 50 यात्रियों की बची जान
Thu, 02 Jul 2026 11:44 AM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Thu, 02 Jul 2026 11:44 AM IST
सार
कांगड़ा जिले के ढलियारा में बुधवार सुबह एक टूरिस्ट बस अनियंत्रित हो गई, लेकिन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। बस में करीब 50 यात्री सवार थे और सभी सुरक्षित हैं। चालक ने बस को समय रहते खुले स्थान की ओर मोड़ दिया, जिससे वह गहरी खाई में गिरने से बच गई। बस में सवार यात्री राजस्थान के जयपुर के रहने वाले हैं और अमरनाथ यात्रा पर जम्मू-कश्मीर जा रहे थे। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
कांगड़ा के ढलियारा में बड़ा हादसा टलने के बाद सुरक्षित खड़ी टूरिस्ट बस।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ढलियारा के तीखे मोड़ों पर बुधवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। कांगड़ा की ओर जा रही यात्रियों से भरी एक टूरिस्ट बस अचानक अनियंत्रित हो गई, लेकिन चालक की सतर्कता और सूझबूझ से करीब 50 यात्रियों की जान बच गई।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस जैसे ही ढलियारा के खूनी मोड़ के समीप पहुंची, चालक को वाहन पर नियंत्रण बनाए रखने में कठिनाई महसूस हुई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चालक ने तुरंत बस को पास के खुले स्थान की ओर मोड़ दिया। इससे बस गहरी खाई में गिरने से बच गई। बताया गया कि जिस स्थान पर बस रुकी, वहां से करीब 100 मीटर आगे खूनी मोड़ था।
विज्ञापन
हादसे के समय बस में करीब 50 यात्री सवार थे। घटना के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कई यात्री सहम गए। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
बताया गया कि टूरिस्ट बस में सवार सभी यात्री राजस्थान के जयपुर के रहने वाले हैं और अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू-कश्मीर जा रहे थे। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ढलियारा के खतरनाक मोड़ों पर सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने और सड़क में आवश्यक सुधार कार्य जल्द कराने की मांग दोहराई।