{"_id":"6a452d040f1a73b3d80430a9","slug":"a-mall-road-will-be-developed-in-palampur-traffic-will-remain-closed-on-weekend-evenings-kangra-news-c-95-1-kng1047-242488-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पालमपुर में बनेगा मालरोड, हर हफ्ते वीकेंड पर शाम को बंद रहेगा ट्रैफिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पालमपुर में बनेगा मालरोड, हर हफ्ते वीकेंड पर शाम को बंद रहेगा ट्रैफिक
Thu, 02 Jul 2026 08:36 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 02 Jul 2026 08:36 AM IST
विज्ञापन
पालमपुर में बैठक के दौरान योजना की जानकारी देते एसडीएम डॉ. ओपी यादव। -स्रोत : जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालमपुर (कांगड़ा)। शिमला के ऐतिहासिक मालरोड की तर्ज पर अब पालमपुर के मुख्य बाजार में भी लोग बिना किसी ट्रैफिक के खौफ के आराम से घूमने के साथ खरीदारी कर सकेंगे। प्रशासन ने शहर के सुभाष चौक से लेकर नागरिक अस्पताल पालमपुर तक के मार्ग को मालरोड के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। इसके तहत हर हफ्ते वीकेंड के तीन दिन यहां शाम के समय ट्रैफिक बंद रहेगा।
एसडीएम पालमपुर डॉ. ओपी यादव की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बैठक में यह फैसला लिया है। एसडीएम ने कहा कि हर हफ्ते शुक्रवार, शनिवार और रविवार को शाम 5:00 बजे से रात 8:00 बजे तक इस रूट पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। इससे स्थानीय लोगों सहित पर्यटकों को बड़ी राहत मिलेगी। बैठक में शहर को पर्यटन की दृष्टि से संवारने और साफ-सुथरा रखने पर भी चर्चा की गई।
बैठक में नगर निगम की मेयर राधा सूद, व्यापार मंडल और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। एसडीएम डॉ. ओपी यादव ने बताया कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यह कवायद है। इससे पर्यटक आकर्षित होंगे और व्यापार भी बढ़ेगा। फिलहाल योजना को ट्रायल बेस पर शुरू किया जा रहा है। यदि यह प्रयोग सफल रहता है तो मुख्य बाजार को स्थायी रूप से मालरोड में तब्दील कर इसका सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बाजार के आसपास अवैध पार्किंग करने वालों के खिलाफ भी सख्ती की जाएगी। इस नई व्यवस्था के तहत यातायात को सुचारू रखने के लिए एक अलग से ट्रैफिक प्लान बनाने की योजना है, ताकि स्थानीय लोगों को कोई असुविधा न हो। इसके संबंध में एक सप्ताह तक आम जनता और कारोबारियों से सुझाव भी आमंत्रित किए गए हैं। बैठक में डीएसपी सुनील राणा, पूर्व पार्षद, व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र सूद, महासचिव गीतेश, उपाध्यक्ष रमेश महाजन सहित विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहे।