पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Sanitation worker's body found near Guptganga, sensation in the area.

Kangra News: गुप्तगंगा के पास मिला सफाई कर्मी का शव, क्षेत्र में सनसनी

Thu, 02 Jul 2026 10:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 02 Jul 2026 10:41 AM IST
विज्ञापन
Sanitation worker's body found near Guptganga, sensation in the area.
कांगड़ा। स्थानीय पुलिस थाना के अंतर्गत गुप्तगंगा के पास बुधवार को एक सफाई कर्मी का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने शव देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। शव मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई और लोग घटना को लेकर तरह-तरह के कयास लगाते रहे।
विज्ञापन

पुलिस की प्रारंभिक जांच और शिनाख्त के दौरान मृतक की पहचान 30 वर्षीय संतोष कुमार निवासी जम्मू के रूप में हुई है। संतोष कुमार कांगड़ा में ही सफाई कर्मी के रूप में कार्यरत था। पुलिस को शव के पास ही शराब की एक बोतल भी मिली है, जिसमें शराब मौजूद थी। शुरुआती जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि मंगलवार रात संतोष किसी डंगे पर बैठा हुआ था और अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण वह नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि, मौत के वास्तविक और सटीक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
विज्ञापन

एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है और हर पहलू को ध्यान में रखकर गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed