पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Setting the stage for 2027 from Dharamshala: BJP makes a move for social balance.

Kangra News: धर्मशाला से 2027 की बिसात, भाजपा ने चली सामाजिक संतुलन की चाल

Thu, 02 Jul 2026 10:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 02 Jul 2026 10:08 AM IST
विज्ञापन
Setting the stage for 2027 from Dharamshala: BJP makes a move for social balance.
धर्मशाला नगर निगम के महापौर शमशेर नैहरिया और उपमहापौर प्ररेणा गुलेरिया के चुने जाने पर जश्न मना
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला के मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव नतीजों ने साफ कर दिया है कि भाजपा की नजर अब सीधे वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव पर हैं। चुनाव के 30 दिन के बाद बुधवार को भाजपा ने अनुसूचित जनजाति (एससी) वर्ग के शमशेर नैहरिया को मेयर और सामान्य वर्ग से प्रेरणा गुलेरिया को डिप्टी मेयर बनाकर बड़ा राजनीतिक और सामाजिक संदेश दिया है।
विज्ञापन

पार्टी का यह फैसला धर्मशाला और कांगड़ा जिले की राजनीति में संतुलन साधने की एक सोची-समझी दीर्घकालिक रणनीति का हिस्सा है। धर्मशाला नगर निगम पर दोबारा कब्जा करना भाजपा के लिए राजनीतिक और मनोवैज्ञानिक दोनों ही मोर्चों पर बेहद अहम माना जा रहा था। कांगड़ा की राजनीति में स्थानीय निकायों का दबदबा हमेशा से रहा है। इसी को ध्यान में रख भाजपा ने नेतृत्व चयन में सोशल इंजीनियरिंग को प्राथमिकता दी।
विज्ञापन

धर्मशाला क्षेत्र में किंगमेकर की भूमिका निभाने वाले अनुसूचित जनजाति समुदाय को मेयर पद देकर पार्टी ने इस बड़े वोट बैंक को साधने का प्रयास किया है। भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व सांसद दिवंगत किशन कपूर के बाद यह पहला मौका है जब संगठन ने एसटी वर्ग को अधिमान दिया है। वहीं, सामान्य वर्ग से महिला चेहरे प्रेरणा गुलेरिया को डिप्टी मेयर बनाकर राजपूत मतदाताओं को भी लामबंद करने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतिम पलों तक सस्पेंस, गुटबाजी रोकने को पार्षदों की किलेबंदी
मेयर और डिप्टी मेयर के नामों को लेकर भाजपा ने अंतिम पलों तक अपने सियासी पत्ते नहीं खोले। संगठन में किसी भी तरह की गुटबाजी या क्रॉस वोटिंग को रोकने के लिए पार्टी ने सभी पार्षदों को एक साथ रखा। शपथ ग्रहण समारोह के लिए मिले लंबे समय का पूरा फायदा उठाते हुए शीर्ष नेतृत्व ने हर समीकरण को गहराई से परखा और अंततः आम सहमति से इन नामों पर मुहर लगाई।
मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव से कांग्रेस ने बनाई दूरी
बुधवार को चुनाव प्रक्रिया से कांग्रेस ने पूरी तरह दूरी बनाए रखी, जिससे भाजपा की राह बेहद आसान हो गई। कांग्रेस समर्थित पार्षद और पूर्व मेयर नीनू शर्मा ने स्पष्ट किया कि चूंकि भाजपा के पास पूर्ण बहुमत था और कोरम भी पूरा था, इसलिए कांग्रेस ने इसमें हिस्सा नहीं लेना ही बेहतर समझा। कांग्रेस के इस वॉकओवर ने भाजपा को बिना किसी बड़े राजनीतिक टकराव के अपनी रणनीति लागू करने का पूरा मौका दे दिया।

रिकॉर्ड 36 वर्ष की उम्र में डिप्टी मेयर बनीं प्रेरणा
खेल परिसर वार्ड से जीतकर आईं प्रेरणा गुलेरिया ने 36 साल की उम्र में सबसे कम आयु की डिप्टी मेयर बनी हैं। कार्यभार संभालते ही मेयर शमशेर नैहरिया और डिप्टी मेयर प्रेरणा ने साफ किया कि शहर में सीवरेज, ट्रैफिक और पार्किंग की गंभीर समस्याओं को दूर करना तथा रुके हुए विकास कार्यों को गति देना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। यदि यह नया नेतृत्व सुशासन देने में सफल रहता है तो भाजपा इसे 2027 के विधानसभा चुनाव में अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक उपलब्धि के रूप में पेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed