पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Rainwater entered shops in Jasur market following waterlogging.

Kangra News: जसूर बाजार में जलभराव के बाद दुकानों में घुसा बारिश का पानी

Thu, 02 Jul 2026 09:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 02 Jul 2026 09:02 AM IST
विज्ञापन
Rainwater entered shops in Jasur market following waterlogging.
जसूर बाजार में बारिश के बाद व्यवसायिक परिसर में भरा पानी। स्रोत : जागरूक पाठक
जसूर (कांगड़ा)। क्षेत्र में बुधवार को हुई मानसून की पहली ही बारिश में ही जसूर बाजार की जल निकासी व्यवस्था की पोल खुल गई। बाजार में सीवरेज एवं ड्रेनेज सिस्टम के काम न करने के कारण कई स्थानों पर नालियों का पानी ओवरफ्लो होकर दुकानों और अन्य कारोबारी परिसरों में घुस गया। इससे कई प्रतिष्ठानों के भीतर सामान भीग गया।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों व व्यापार मंडल के सदस्यों सन्नी शर्मा, रवि नैय्यर, अश्विनी शर्मा, नंदू शर्मा और राकेश कुमार ने विभाग पर अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कुछ वर्ष पहले ही बाजार में वर्षा जल की सुचारु निकासी के लिए लाखों की लागत से नई नालियां बनाई गई थीं। मगर नालियों में लगातार कूड़ा-कचरा और अन्य अपशिष्ट जमा होने से उनका प्रवाह पूरी तरह बाधित हो चुका है। इसके चलते अब हल्की या मध्यम बारिश में भी पानी सड़कों पर बहने लगता है। पीड़ित व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से नालियों की नियमित सफाई करवाने, कचरा फेंकने वालों पर रोक लगाने तथा जल निकासी व्यवस्था को स्थायी रूप से दुरुस्त करने की पुरजोर मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed