पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   bharmour chhadaula 25 devotees stranded after bridge washed away

Himachal News: बन्नी माता के दर्शन कर लौट रहे 25 श्रद्धालु फंसे, दिनका घार में मलबा आने से भरमौर-चंबा सड़क बंद

Thu, 02 Jul 2026 10:10 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा। Published by: Ankesh Dogra Updated Thu, 02 Jul 2026 10:10 AM IST
सार

चंबा जिले के भरमौर क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण छड़ौला में नाले पर बना अस्थायी पुल बह गया, जिससे करीब 25 श्रद्धालु रास्ते में फंस गए। सभी श्रद्धालु स्थानीय लोगों के साथ बन्नी माता को छड़ौला तक छोड़ने के बाद लौट रहे थे। संचार सुविधा नहीं होने से प्रशासन को सूचना देर से मिली। सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव दल को मौके के लिए रवाना कर दिया गया है।

विज्ञापन
bharmour chhadaula 25 devotees stranded after bridge washed away
बन्नी माता मंदिर के पास फंसे श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

भरमौर क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण छड़ौला क्षेत्र में नाले पर बना अस्थायी पुल बह गया, जिससे करीब 25 श्रद्धालु रास्ते में फंस गए हैं। सभी श्रद्धालु स्थानीय लोगों के साथ बन्नी माता को छड़ौला नामक स्थान तक छोड़ने के बाद वापस लौट रहे थे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मंगलवार को हुई भारी बारिश के चलते नाले पर बना अस्थायी पुल तेज बहाव में बह गया। इसके बाद श्रद्धालुओं का मुख्य मार्ग से संपर्क पूरी तरह कट गया। क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क और अन्य संचार सुविधाएं नहीं होने के कारण प्रशासन को घटना की जानकारी मिलने में भी कठिनाई हुई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही प्रशासन ने राहत एवं बचाव दल को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया। दुर्गम रास्ता होने के कारण बचाव दल के वीरवार दोपहर तक मौके पर पहुंचने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपमंडल अधिकारी भरमौर विकास शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव दल को रवाना कर दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क और अन्य संचार सुविधाओं का अभाव होने से संपर्क बनाए रखने में परेशानी आ रही है। इसके बावजूद प्रशासन पूरी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि बचाव दल सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकालकर वापस लाएगा। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान नदी-नालों और दुर्गम क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से बचें।

bharmour chhadaula 25 devotees stranded after bridge washed away
दिनका घार में भारी मलबा आने से बंद हुई भरमौर-चंबा सड़क पर फंसे वाहन। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
दिनका घार में पहाड़ी से मलबा आने पर भरमौर-चंबा सड़क बंद, दो घंटे से फंसे वाहन
लगातार हो रही बारिश के कारण भरमौर-चंबा मुख्य सड़क पर दिनका घार के समीप पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आ गया, जिससे मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। सड़क बंद होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं और यातायात प्रभावित हो गया है।

मौके पर मौजूद वाहन चालक जीवन सिंह, राजीव, केवल और अमित ने बताया कि वे करीब दो घंटे से सड़क खुलने का इंतजार कर रहे हैं। उनका कहना है कि अब तक मलबा हटाने के लिए न तो कोई मशीनरी मौके पर पहुंची है और न ही संबंधित विभाग की टीम, जिससे यात्रियों की परेशानी लगातार बढ़ रही है।

मार्ग बंद होने से भरमौर और चंबा के बीच आने-जाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द मलबा हटाकर सड़क पर यातायात बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed