पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   A mountain collapsed, and the dream shattered.

Chamba News: पहाड़ टूटा, सपना बिखर गया

Wed, 01 Jul 2026 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 01 Jul 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
A mountain collapsed, and the dream shattered.
लनोट में कीचड़ से अटा पड़ा मकान। जागरूक पाठक
लनौट पंचायत के डेढ़ साल की पोती को गोद में उठाकर नारद ने भागकर बचाई जान
विज्ञापन

परिवार के सदस्यों को भी किया सचेत, पहाड़ी से आए मलबे में छह कमरों का मकान ध्वस्त
बोले- आंखों के सामने उजड़ गया आशियाना, नौ लाख रुपये के नुकसान का अनुमान
--
पहाड़ की खामोशी उस दिन अचानक टूट गई और कुछ ही मिनटों में लनौट पंचायत की ढलानों से उतरता मलबा एक परिवार की पूरी उम्र की कमाई को निगल गया। जिस घर में जीवन बसता था, वहां पलभर में तबाही का सन्नाटा फैल गया। डेढ़ साल की मासूम को गोद में लेकर भागते परिवार की यह दौड़ उस हादसे की गवाही बन गई जिसमें आशियाना आंखों के सामने मिट्टी में बदल गया।
--
संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। उपमंडल की लनौट पंचायत में जिस घर में परिवार चैन की जिंदगी जी रहा था, वह चंद मिनटों में ही मलबे के ढेर में तब्दील हो गया। बुधवार को बारिश के बीच पहाड़ी से आए मलबे के सैलाब ने नारद पुत्र लक्ष्मण के छह कमरों के मकान को चपेट में ले लिया। परिवार ने किसी तरह डेढ़ वर्ष की मासूम पोती को गोद में उठाकर भागकर जान बचाई लेकिन जीवनभर की कमाई मलबे में दब गई।
विज्ञापन

प्रभावित नारद ने बताया कि सुबह करीब सात बजे अचानक घर के ऊपर से तेज गर्जना जैसी आवाज सुनाई दी। वह बाहर निकले तो देखा कि पहाड़ी का बड़ा हिस्सा टूटकर मलबे के साथ तेजी से घर की ओर बढ़ रहा है। खतरे को भांपते ही उन्होंने बिना एक पल गंवाए डेढ़ वर्षीय पोती और परिवार के अन्य सदस्यों (पत्नी, दो बेटे-दो बहू) को लेकर पड़ोसियों के घर की ओर दौड़ लगा दी। परिवार अभी सुरक्षित स्थान पर पहुंचा ही था कि देखते ही देखते मलबे ने उनके मकान को चपेट में ले लिया। कुछ ही मिनटों में छह कमरों का घर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद नारद की आंखें भर आईं। उन्होंने कहा कि जिस घर को बनाने में पूरी जिंदगी की कमाई लगा दी, वह कुछ मिनटों में मलबे में दब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पंचायत प्रधान ने लिया हालात का जायजा
घटना की सूचना मिलने के बाद पंचायत प्रधान देस राज मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि लनौट पंचायत में अचानक आई फ्लड जैसी स्थिति के कारण केवल नारद का ही नहीं, बल्कि थानी पुत्र कंठ के मकान को भी आंशिक नुकसान पहुंचा है। वहीं, राम देव पुत्र हीरा की संपत्ति को भी बारिश से क्षति हुई है। वहीं, तहसीलदार अभिराय सिंह ठाकुर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पटवारी को मौके पर भेज दिया गया है। नुकसान का आकलन करने के बाद नियमानुसार प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed