पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The claim of clean water was washed away in the very first rain.

Chamba News: पहली ही बारिश में धुल गया स्वच्छ जल का दावा

Wed, 01 Jul 2026 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 01 Jul 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
The claim of clean water was washed away in the very first rain.
करियां पंचायत में लोगों के घर में नल से निकलता मटमैला पानी।संवाद
करियां पंचायत में लोगों के घरों में पहुंची मिट्टी युक्त पानी की सप्लाई
विज्ञापन

लोग बोले- पीने तो दूर, कपड़े धोने के लिए इस्तेमाल नहीं कर पाए पानी
टंकियों में भरा मटमैला पानी, अब उसकी सफाई कराने की बढ़ी चिंता
--
पहली ही बारिश ने यह साफ कर दिया कि कागजों में स्वच्छ जल की व्यवस्था और जमीनी हकीकत में कितना फर्क है। करियां पंचायत में नलों से निकले मटमैले पानी ने न सिर्फ लोगों की दिनचर्या बिगाड़ी, बल्कि जल शक्ति विभाग की तैयारियों पर भी सवालों की बौछार कर दी। पीने का पानी जुटाने के लिए ग्रामीणों को फिर प्राकृतिक स्रोतों की राह पकड़नी पड़ी।
--
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। मानसून की पहली बारिश ने ही जल शक्ति विभाग की पोल खोल दी। पंचायत करियां में लोगों ने जैसे ही बुधवार सुबह नलके चलाए तो मिट्टी युक्त पानी बहने लगा। इसे पीना तो दूर लोग कपड़े धोने के लिए भी इस्तेमाल नहीं कर पाए। पानी की टंकी गंदे पानी से भर गई। अब लोगों को टंकी खाली करवाकर सफाई करवाने की चिंता बढ़ गई है। पीने के पानी का जुगाड़ करने के लिए नलके में कपड़ा बांधकर बाल्टियों में पानी भरा। उसका रंग फिर भी साफ नहीं हुआ। उन्हें मजबूरन प्राकृतिक जल स्रोत से पानी ढोना पड़ा। लोगों का कहना है कि जब भी बारिश होती है तो नलकों में पानी मटमैला आता है। वे इसका इस्तेमाल पीने में नहीं कर पाते।
विज्ञापन

उधर, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता जितेंद्र शर्मा ने बताया कि पेयजल स्त्रोंत से पानी मटमैला आने से यह समस्या हुई। लोगों को स्वच्छ जल मुहैया करवाने के लिए विभाग मुस्तैदी से कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
बरसात की पहली बारिश में लोगों के घरों में मटमैला पानी आया। बारिश कई दिन तक रहती है तो उन्हें पीने का पानी जुटाना मुश्किल हो जाएगा। विभाग को समस्या का समाधान करना चाहिए। - अबू वार्ड पंच
--

नलके में पानी जिस तरह का पानी आया, उसे पीने से लोग बीमारी का शिकार भी हो सकते हैं। परियोजना प्रभावित पंचायत में लोगों को स्वच्छ पानी की सुविधा भी नहीं मिल रही है। - रिंकू कुमार

--

जो पानी एनएचपीसी की काॅलोनी में सप्लाई होता है, वही पानी करियां पंचायत के लोगों को भी मिलना चाहिए ताकि बरसात में उन्हें मटमैले पानी की दिक्कत का सामना न करना पड़े। - समर ठाकुर
--

बरसात के मौसम में बारिश का क्रम लगातार चलता रहता है, इसलिए जलशक्ति विभाग को स्वच्छ पानी मुहैया करवाने के लिए उचित प्रबंध रखने चाहिए। - अमन ठाकुर
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed