Himachal Weather: प्रदेशभर में खिली धूप, मैदानी जिलों में छूटे पसीने, जानें छह दिन कैसा रहेगा माैसम
25 से 29 जून तक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बारिश और अंधड़ के आसार हैं। पिछले कई दिनों से जारी बारिश के बाद हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मंगलवार को मौसम साफ रहा। धूप खिली रहने से ऊना में अधिकतम तापमान 39 डिग्री पहुंच गया है। बुधवार को भी प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। 25 से 29 जून तक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बारिश और अंधड़ के आसार हैं। पिछले कई दिनों से जारी बारिश के बाद हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। वहीं मैदानी जिलों में गर्मी ने भी अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। ऊना के अलावा हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा और मंडी के निचले इलाकों में भी तापमान सामान्य से ऊपर रहा।
लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 25 जून से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके चलते कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गर्जन के साथ तेज हवाएं और कुछ स्थानों पर अंधड़ चलने की संभावना जताई गई है। उधर, एक ओर जहां मैदानी क्षेत्रों में गर्मी बढ़ रही है। वहीं प्रदेश के जनजातीय और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का अलग ही रंग देखने को मिल रहा है। सोमवार रात कुल्लू और लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई, जिससे पर्वतीय क्षेत्रों का नजारा और भी मनमोहक हो गया। रोहतांग दर्रे के आसपास की चोटियां और लाहौल की ऊंची चोटियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गईं। गर्मी के मौसम में ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हैं। रोहतांग सहित ऊंची चोटियों में पांच से 10 सेंटीमीटर तक बर्फ जमी है। मंगलवार काे धूप खिलने पर सैलानियों ने बर्फ के बीच खूब मस्ती की।
अधिकतम तापमान
ऊना 39.0
नेरी 37.1
बिलासपुर 36.0
हमीरपुर 35.8
कांगड़ा 35.4
बरठीं 35.4
मंडी 34.8
नाहन 34.1
चंबा 33.3
सोलन 32.8
मनाली 26.6
शिमला 25.6