फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Temperatures cross 30°C in eight districts as weather clears; 209 roads closed due to landsl

Himachal Weather: मौसम खुलने से आठ जिलों में तापमान 30 डिग्री पार; भूस्खलन से 209 सड़कें बंद

Wed, 12 Aug 2026 07:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 12 Aug 2026 07:44 PM IST
सार

लगातार बारिश के दौर के बीच बुधवार को कई दिनों बाद मौसम खुलने से लोगों ने राहत की सांस ली। प्रदेश के आठ जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।  हालांकि मौसम साफ होने के बावजूद बारिश और भूस्खलन से पैदा हुई परेशानियां अभी भी बरकरार हैं।

विज्ञापन
Himachal Weather: Temperatures cross 30°C in eight districts as weather clears; 209 roads closed due to landsl
शिमला में धूप खिलने से चढ़ा पारा। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश के दौर के बीच बुधवार को कई दिनों बाद मौसम खुलने से लोगों ने राहत की सांस ली। प्रदेश के आठ जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। हालांकि मौसम साफ होने के बावजूद बारिश और भूस्खलन से पैदा हुई परेशानियां अभी भी बरकरार हैं। प्रदेश में 209 सड़कें और 70 पेयजल योजनाएं अब भी प्रभावित हैं। कुल्लू, मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, ऊना, सोलन और चंबा में बुधवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। धूप खिलने से लोगों को उमस का सामना करना पड़ा, वहीं सामान्य जनजीवन धीरे-धीरे पटरी पर लौटता दिखा। 

विज्ञापन

बैरागढ़-साच पास-किलाड़ मार्ग 15 घंटे रहा प्रभावित
 प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश के कारण हुई क्षति का असर अभी भी बना हुआ है। चंबा जिले में बैरागढ़-साच पास-किलाड़ मार्ग सतरूंडी नाले का जलस्तर बढ़ने से करीब 15 घंटे तक प्रभावित रहा। इस दौरान मटर लेकर जा रहे 15 मालवाहक वाहन और कई टैक्सियां रास्ते में फंस गईं। वहीं चंबा-साहो मार्ग पर चमीणू के पास मंगलवार रात हुए भूस्खलन के कारण एक एंबुलेंस करीब आधे घंटे तक जाम में फंसी रही। टेपा पंचायत के हेल क्षेत्र में भारी बारिश से मटर की फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा है। कुल्लू जिले में मौसम साफ रहने के बावजूद भूस्खलन के असर दिखाई दिए। सिउंड के पास भूस्खलन से बंद सैंज-न्यूली मार्ग को करीब 15 घंटे बाद यातायात के लिए बहाल किया गया। जिले में राहत और बहाली कार्य जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट
उधर, मौसम विभाग ने गुरुवार को सिरमौर, मंडी, कांगड़ा और चंबा जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 14 अगस्त को कांगड़ा, बिलासपुर और सिरमौर जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने 18 अगस्त तक प्रदेश में मौसम खराब बने रहने का पूर्वानुमान जताया है। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों के आसपास जाने से बचने और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की अपील की है।

विज्ञापन

क्षेत्र अधिकतम तापमान
मंडी   35.6
हमीरपुर 34.5
बिलासपुर 34.5
ऊना 34.4
भुंतर 34.4
कांगड़ा 33.4
चंबा 32.1
सोलन 31.0
धर्मशाला 30.1
नाहन 29.4
शिमला 27.9
मनाली 27.4

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed