फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Forest Corporation: Regularization of daily wagers approved; recruitment to be held for 200 posts

हिमाचल वन निगम: दैनिक भोगियों के नियमितीकरण को मंजूरी, 200 पदों पर की जाएगी भर्ती, बैठक में हुआ फैसला

Wed, 12 Aug 2026 06:15 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 12 Aug 2026 06:15 PM IST
सार

निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची और डॉ. संजय सूद ने बताया कि निगम में रिक्त पदों को भरने के लिए जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। करीब 100 असिस्टेंट फॉरेस्ट गार्ड और लगभग 100 वनवीरों की नियुक्ति की जाएगी। 

विज्ञापन
Himachal Forest Corporation: Regularization of daily wagers approved; recruitment to be held for 200 posts
कर्मचारी महासंघ का प्रतिनिधिमंडल वन निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची से मिला। - फोटो : संवाद

विस्तार

राज्य वन निगम कर्मचारी महासंघ की पहल पर कर्मचारियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों के समाधान की दिशा में सकारात्मक प्रगति हुई है। महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को शिमला में वन निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची और प्रधान अरण्यपाल (वन बल हिमाचल मुख्य) डॉ. संजय सूद से मुलाकात कर कर्मचारियों की लंबित मांगों और समस्याओं को विस्तार से रखा। निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची और डॉ. संजय सूद ने बताया कि निगम में रिक्त पदों को भरने के लिए जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। करीब 100 असिस्टेंट फॉरेस्ट गार्ड और लगभग 100 वनवीरों की नियुक्ति की जाएगी।

विज्ञापन

महासंघ ने वन निगम कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल करने की मांग भी उठाई। कहा कि कर्मचारियों की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा के लिए ओपीएस बहाल किया जाना आवश्यक है। इस पर खाची ने महासंघ को आश्वस्त किया कि इस महत्वपूर्ण विषय को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा और कर्मचारियों के पक्ष को सरकार तक पहुंचाने में पूरा सहयोग दिया जाएगा। महासंघ के चेयरमैन प्रीतम पाल ठाकुर और प्रधान बाबूराम के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने दैनिक भोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। महासंघ का कहना था कि लंबे समय से सेवाएं दे रहे कर्मचारी नियमितीकरण की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी उठाया
महासंघ ने वन निगम में लगातार बढ़ रही कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी उठाया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि फील्ड स्तर पर पर्याप्त स्टाफ न होने के कारण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। बैठक में करुणामूलक आधार पर नियुक्तियों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। महासंघ ने बताया कि कई पात्र परिवार वर्षों से नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं, जिससे उन्हें आर्थिक और सामाजिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे और पात्र आश्रितों को जल्द नियुक्ति देने की मांग की। अधिकारियों ने इस विषय पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का भरोसा दिया। बैठक में महासंघ के महासचिव विक्रांत कडसोली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कान चंद ठाकुर, उपाध्यक्ष पंकिल ठाकुर सावड़ा, जगतराम, कोषाध्यक्ष विकास, अर्जुन सिंह, श्यामलाल मौजूद रहे।

विज्ञापन

वर्दी और अन्य सुविधाओं पर भी दिए निर्देश
महासंघ ने कर्मचारियों को समय पर वर्दी, सुरक्षा उपकरण और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने का मुद्दा भी उठाया। अधिकारियों ने संबंधित शाखाओं को इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी करने की बात कही। इसके अलावा कर्मचारियों की अन्य मांगों और प्रशासनिक समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई और समाधान के लिए उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed