{"_id":"6a7c1d7b357b55fd7106db83","slug":"video-shimla-tibetan-community-hunger-strike-tibetan-culture-china-rules-2026-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla News: चीन के 'एक देश, एक भाषा' कानून के विरोध में तिब्बती समुदाय की भूख हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: चीन के 'एक देश, एक भाषा' कानून के विरोध में तिब्बती समुदाय की भूख हड़ताल
शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 12:45 PM IST
Link Copied
तिब्बत की संस्कृति और भाषा के संरक्षण की मांग को लेकर राजधानी शिमला के चौड़ा मैदान में तिब्बती समुदाय के लोगों ने भूख हड़ताल शुरू की है। तिब्बत महिला मंडल की महिलाओं के साथ पुरुष भी प्रदर्शन में शामिल हैं। प्रदर्शनकारियों ने चीन में तिब्बती समुदाय से जुड़े नए नियमों का विरोध जताया है।
तिब्बत महिला मंडल की प्रतिनिधि कालसांग यांचिन ने कहा कि चीन में तिब्बती समुदाय की संस्कृति को खत्म करने के प्रयासों के विरोध में यह प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि चीन में ‘एक देश, एक भाषा’ कानून बनाया गया है, जिसके चलते तिब्बत की अगली पीढ़ी को अपनी भाषा और संस्कृति छोड़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि तिब्बती भाषा और संस्कृति उनकी पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उनका आरोप है कि नई नीतियों के कारण आने वाली पीढ़ियों पर इसका असर पड़ रहा है। इसी के विरोध में समुदाय के लोग शिमला में भूख हड़ताल पर बैठे हैं।
समुदाय के सदस्य तेंजिन सुबोरम ने बताया कि बुधवार दोपहर 3 बजे समुदाय के वरिष्ठ लोग मुंडन करवाकर विरोध जताएंगे। इसके माध्यम से तिब्बती समुदाय अपनी मांगों और विरोध को सामने रखने की बात कह रहा है।
चौड़ा मैदान में भूख हड़ताल के दौरान तिब्बती समुदाय के लोगों ने अपनी संस्कृति, भाषा और पहचान के संरक्षण की मांग उठाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।