फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   himachal petrol diesel price cess cm sukhu widow women children education

Himachal News: पेट्रोल-डीजल पर सेस लगाने की वजह बताई, सीएम सुक्खू बोले- सामाजिक कल्याण के लिए लिया फैसला

Wed, 12 Aug 2026 12:18 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर। Published by: Ankesh Dogra Updated Wed, 12 Aug 2026 12:18 PM IST
सार

हिमाचल में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सेस लगाने की वजह बताई। उन्होंने कहा कि सेस का उद्देश्य विधवा महिलाओं और उनके बच्चों की शिक्षा के लिए आर्थिक मदद उपलब्ध करवाना है। मुख्यमंत्री के अनुसार हिमाचल में पेट्रोल-डीजल के दाम अभी भी पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड के मुकाबले करीब 60 से 70 पैसे कम हैं।

विज्ञापन
himachal petrol diesel price cess cm sukhu widow women children education
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मीडिया को संबोधित करते हुए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने के बीच मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सरकार की ओर से लगाए गए सेस को लेकर स्थिति स्पष्ट की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पेट्रोल-डीजल पर सेस लगाने का उद्देश्य विधवा महिलाओं और उनके बच्चों की पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद उपलब्ध करवाना था।

विज्ञापन




मुख्यमंत्री ने कहा कि जब उन्होंने पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड में पेट्रोल-डीजल की कीमतों की तुलना की तो हिमाचल के मुकाबले वहां कीमतों में करीब 100 रुपये का अंतर होने की स्थिति सामने आई थी। इसी अंतर को देखते हुए विधवा महिलाओं के बच्चों की शिक्षा के लिए सेस लगाने का विचार किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य से कानून पास कर सेस लगाया गया। मुख्यमंत्री के अनुसार, वर्तमान में भी हिमाचल में पेट्रोल और डीजल की कीमत उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा के मुकाबले करीब 60 से 70 पैसे कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश होने के कारण वहां की स्थिति अलग है। सरकार ने पड़ोसी राज्यों के साथ कीमतों के अंतर को ध्यान में रखते हुए सेस लगाया है। इसके बावजूद हिमाचल में पेट्रोल-डीजल की कीमतें पड़ोसी राज्यों से कम रखने का प्रयास किया गया है।


उन्होंने कहा कि सरकार ने इसी कीमत के अंतर को भरने के उद्देश्य से सेस लगाया है। मुख्यमंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है जब प्रदेश में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं। सरकार की ओर से सेस लगाने के पीछे सामाजिक कल्याण और विधवा महिलाओं के बच्चों की शिक्षा को प्रमुख उद्देश्य बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed