फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Conveners and co-conveners appointed for eight BJP Mandals.

Bilaspur News: भाजपा के आठ मंडलों में संयोजक और सह संयोजक नियुक्त

Wed, 12 Aug 2026 12:20 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Conveners and co-conveners appointed for eight BJP Mandals.
पंचायती राज प्रकोष्ठ ने जारी की सूची, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर रहेगा जोर
विज्ञापन

वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श के बाद संगठन ने तय किए पदाधिकारी

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं / बम्म (बिलासपुर)। भारतीय जनता पार्टी जिला पंचायती राज प्रकोष्ठ के संयोजक सतीश ठाकुर ने जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों के आठ मंडलों में संयोजक और सह संयोजकों की नियुक्ति की है। वरिष्ठ नेताओं और संगठन के पदाधिकारियों से विचार-विमर्श के बाद संगठन के नियमों के अनुसार यह नियुक्तियां की गई हैं।

भराड़ी मंडल में सुरेश ठाकुर को संयोजक बनाया गया है। मंजीत सिंह, वीरेंद्र लाल, सोहनलाल और सुरजीत को सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। घुमारवीं मंडल में कपिल देव शर्मा संयोजक होंगे, जबकि राजेश कुमार, दिलीप धीमान, कृष्ण सिंह धीमान और रमेश कुमार सह संयोजक नियुक्त किए गए हैं। कुठेड़ा-हरलोग मंडल में अमीचंद्र भारद्वाज को संयोजक बनाया गया है। चंद्रमणि शर्मा, जगदीश चंदेल, विनोद कुमार और संजीव धीमान सह संयोजक होंगे। सदर बिलासपुर मंडल में रामजी दास ठाकुर को संयोजक तथा अवधेश कुमार, रमेश बाबू कौंडल, शंकर सिंह और प्रीतम सिंह को सह संयोजक नियुक्त किया गया है। नयना देवी जी अपर मंडल में राजेंद्र पाल को संयोजक बनाया गया है। रामलाल ठाकुर, कर्म चंद ठाकुर और हरिराम को सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। नयना देवी जी निचला मंडल में रामलाल संयोजक होंगे, जबकि संजय कुमार, कुलदीप सिंह प्रधान, तरसेम लाल और कुलदीप सिंह सह संयोजक नियुक्त किए गए हैं। झंडूता मंडल में अनिल धीमान को संयोजक और वीना चंदेल, रीना कुमारी, किरण लता और देशराज को सह संयोजक बनाया गया है। शाहतलाई मंडल में प्यार चंद शर्मा संयोजक होंगे। शेर सिंह ठाकुर, बग्गू राम, अजय कुमार और शेर सिंह को सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सतीश ठाकुर ने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रियता से कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed