{"_id":"6a7b6fd2487d0caf130c6ffa","slug":"self-confidence-of-daughters-boosted-by-one-month-of-training-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-165388-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: एक माह के प्रशिक्षण से बेटियों में बढ़ा आत्मविश्वास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: एक माह के प्रशिक्षण से बेटियों में बढ़ा आत्मविश्वास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनटीपीसी कोलडैम के बालिका सशक्तीकरण अभियान का समापन, बालिकाओं ने दिखाई प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एनटीपीसी कोलडैम हाइड्रो पावर स्टेशन में एक माह के बालिका सशक्तीकरण अभियान का समापन 11 अगस्त 2026 को हुआ। यह आवासीय कार्यशाला नैगम सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत आयोजित की गई थी। समापन समारोह में बालिकाओं ने एक माह के प्रशिक्षण के दौरान सीखे गए विभिन्न कौशल और प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। एनटीपीसी कोलडैम के परियोजना प्रमुख एसएस राव ने मुख्यातिथि के रूप में समारोह में भाग लिया।
सक्षम गुड़िया बोर्ड, हिमाचल प्रदेश सरकार की उपाध्यक्ष अरुणा महाजन और संगिनी संघ की अध्यक्ष नर्मदा राव विशिष्ट अतिथि थीं। परियोजना प्रमुख एसएस राव ने बालिकाओं को सफल प्रशिक्षण के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि अभियान की वास्तविक सफलता तब है जब सीखी हुई बातें उनके जीवन का हिस्सा बनें। उन्होंने बालिकाओं को ज्ञान और आत्मविश्वास समाज तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। बालिकाओं ने योग, आत्मरक्षा, अंग्रेजी बोलना, नृत्य और संगीत सहित विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। उन्होंने अपनी बनाई कला और शिल्प की प्रदर्शनी भी लगाई। बालिकाओं ने बताया कि इस अवधि में उन्होंने पढ़ाई, खेल और चित्रकला जैसी गतिविधियों में भी भाग लिया। इन गतिविधियों से उनके आत्मविश्वास, अनुशासन और व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आया। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागी बालिकाओं को प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। एसएस राव ने अभिभावकों से बेटियों की शिक्षा को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि परिवार के विश्वास से बेटियां न केवल अपना भविष्य बेहतर बनाती हैं, बल्कि पूरे समाज को भी मजबूत करती हैं। विशिष्ट अतिथि अरुणा महाजन ने जमथल जैसे दूरस्थ गांव में इस स्तर का कार्यक्रम आयोजित करने के लिए एनटीपीसी कोलडैम की सराहना की। समारोह के पश्चात एनटीपीसी कोलडैम के अधिकारियों की उपस्थिति में अभिभावकों के साथ सभी बालिकाओं को विदा किया गया। अभिभावकों ने एनटीपीसी कोलडैम की इस पहल की सराहना की।