सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPBOSE: Flying squads caught eight examinees cheating during the Political Science examination.

HPBOSE: राजनीति शास्त्र की परीक्षा में उड़नदस्तों ने नकल करते पकड़े आठ परीक्षार्थी

अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 17 Mar 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित बोर्ड परीक्षाओं के दौरान उड़नदस्तों ने सख्ती बरतते हुए 8 परीक्षार्थियों को नकल सामग्री के साथ पकड़ा है। 

HPBOSE: Flying squads caught eight examinees cheating during the Political Science examination.
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित बोर्ड परीक्षाओं के दौरान उड़नदस्तों ने सख्ती बरतते हुए 8 परीक्षार्थियों को नकल सामग्री के साथ पकड़ा है। कार्रवाई करते हुए इन सभी के खिलाफ यूएमसी केस बनाए हैं। इस संबंध में बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि मंगलवार को 12वीं कक्षा की राजनीति शास्त्र विषय की परीक्षा आयोजित की गई।

Trending Videos

इस दौरान बिलासपुर जिला से दो, हमीरपुर और कांगड़ा से एक-एक, जबकि मंडी जिला से चार परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा गया। उन्होंने कहा कि शिक्षा बोर्ड नकल रहित परीक्षा करवाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बोर्ड मुख्यालय से सीसीटीवी कैमरों से निगरानी के साथ-साथ उड़नदस्ते भी लगातार परीक्षार्थियों पर नजर बनाए हुए हैं। बोर्ड सचिव ने बताया कि 18 मार्च को 12वीं कक्षा की फिलॉसफी और 10वीं कक्षा की होम साइंस विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed