फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPBOSE: himachal Board of School Education to create question bank; NEET-JEE preparation to become easier.

HPBOSE: हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड बनाएगा प्रश्न बैंक, नीट-जेईई की तैयारी होगी आसान

Mon, 10 Aug 2026 10:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 10 Aug 2026 10:35 PM IST
सार

 हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड इसके लिए विशेष प्रश्न बैंक तैयार कर रहा है। शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्कूली शिक्षा के दौरान प्रतियोगी परीक्षाओं के पैटर्न से परिचित कराना और उनके अनुरूप अभ्यास के अवसर देना है। 

विज्ञापन
HPBOSE: himachal Board of School Education to create question bank; NEET-JEE preparation to become easier.
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को अब बोर्ड परीक्षाओं के साथ-साथ नीट और जेईई जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अभ्यास सामग्री मिलेगी। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड इसके लिए विशेष प्रश्न बैंक तैयार कर रहा है। शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्कूली शिक्षा के दौरान प्रतियोगी परीक्षाओं के पैटर्न से परिचित कराना और उनके अनुरूप अभ्यास के अवसर देना है। प्रस्तावित प्रश्न बैंक में विद्यार्थियों की रटने की प्रवृत्ति के बजाय विषय की अवधारणात्मक समझ को मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा।

विज्ञापन


इसमें ऐसे प्रश्न शामिल होंगे, जो विद्यार्थियों की तार्किक क्षमता, समस्या समाधान कौशल और विषयगत समझ को विकसित करने में मदद करेंगे। नियमित अभ्यास से विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में पूछे जाने वाले कठिन प्रश्नों की प्रकृति समझने में मदद मिलेगी। यह पहल विशेष रूप से राज्य के ग्रामीण, दूरदराज और सीमावर्ती क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए उपयोगी साबित होगी। शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि संसाधनों की कमी के कारण इन क्षेत्रों के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। बोर्ड का प्रयास है कि गांव-देहात के विद्यार्थियों को भी स्कूल स्तर पर अतिरिक्त अभ्यास सामग्री उपलब्ध करवाकर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार किया जाए।

विज्ञापन

बी फार्मेसी, एमबीए, एमसीए की स्पॉट काउंसलिंग 11 अगस्त को 
उधर, हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में बीफार्मेसी (डायरेक्ट एंट्री) की खाली सीटों को भरने के लिए स्पॉट काउंसलिंग 11 अगस्त को होगी। स्पॉट काउंसलिंग जमा दो की मेरिट के आधार पर की जाएगी। वहीं, एमबीए और एमसीए में प्रवेश के लिए स्पॉट काउंसलिंग भी 11 अगस्त को संबंधित शिक्षण संस्थानों में की जाएगी। एमबीए और एमसीए में प्रवेश स्नातक की मेरिट के आधार पर होगा। स्पॉट काउंसलिंग से संबंधित विस्तृत जानकारी अभ्यर्थी तकनीकी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर देख सकते हैं। वेबसाइट पर संबंधित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पात्रता सहित अन्य आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed