फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPRCA: State Selection Commission declares results for four recruitment exams; dates for document verification

HPRCA: राज्य चयन आयोग ने चार भर्ती परीक्षाओं का परिणाम किया घोषित, दस्तावेज सत्यापन की तिथि तय

Mon, 20 Jul 2026 07:52 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 20 Jul 2026 07:52 PM IST
सार

चयन आयोग ने ऑफसेट ऑपरेटर पोस्ट कोड-25007, फोटो टाइप सेटर ऑपरेटर पोस्ट कोड-25008, फ्लाई बॉय (ऑफसेट) पोस्ट कोड-25010 और लैब असिस्टेंट (बायोलॉजी और सेरोलॉजी) पोस्ट कोड-25018 के पदों को भरने के लिए करवाए कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्टों के परिणाम घोषित कर दिए हैं। 

विज्ञापन
HPRCA: State Selection Commission declares results for four recruitment exams; dates for document verification
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (hprca.hp.gov.in)

विस्तार

राज्य चयन आयोग ने ऑफसेट ऑपरेटर पोस्ट कोड-25007, फोटो टाइप सेटर ऑपरेटर पोस्ट कोड-25008, फ्लाई बॉय (ऑफसेट) पोस्ट कोड-25010 और लैब असिस्टेंट (बायोलॉजी और सेरोलॉजी) पोस्ट कोड-25018 के पदों को भरने के लिए करवाए कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्टों के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इन सभी परीक्षाओं के परिणाम आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिए गए हैं। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने कहा कि इन चारों परीक्षाओं में उत्तीर्ण उम्मीदवारों की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया तीन अगस्त को सुबह 10 बजे आयोग के परिसर में आरंभ होगी।

विज्ञापन

इसका शेड्यूल अलग से अपलोड किया जाएगा और उम्मीदवारों को उनकी ईमेल आईडी पर सूचित किया जाएगा। उन्हें अलग से बुलावा पत्र नहीं भेजे जाएंगे। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय इन उम्मीदवारों को अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, इनकी फोटो प्रतियों के दो-दो सेट और आईडी प्रूफ इत्यादि साथ लाने होंगे। सचिव ने कहा कि अगर कोई उम्मीदवार निर्धारित तिथि को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित नहीं होता है तो उसे कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed