पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPU Shimla: Admission counseling at HPU from July 3 to 10; departments release schedule.

HPU Shimla: एचपीयू में 3 से 10 जुलाई तक प्रवेश काउंसलिंग, विभागों ने जारी किया शेड्यूल

Thu, 02 Jul 2026 06:44 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 02 Jul 2026 06:44 PM IST
सार

 प्रदेश विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के विभिन्न स्नातकोत्तर और पीएचडी पाठ्यक्रमों की प्रवेश काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया है।

विज्ञापन
HPU Shimla: Admission counseling at HPU from July 3 to 10; departments release schedule.
एचपीयू शिमला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के विभिन्न स्नातकोत्तर और पीएचडी पाठ्यक्रमों की प्रवेश काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया है। तीन से 10 जुलाई तक अलग-अलग विभागों में काउंसलिंग होगी। प्रवेश परीक्षा, निर्धारित कटऑफ और विश्वविद्यालय के नियमों के आधार पर दाखिला दिया जाएगा। तीन जुलाई को विजुअल आर्ट्स विभाग में नियमित और पार्ट टाइम पीएचडी की काउंसलिंग होगी। अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, शोध प्रस्ताव, श्रेणी प्रमाणपत्र और पार्ट टाइम अभ्यर्थियों को एनओसी साथ लानी होगी। छह जुलाई को पर्यावरण विज्ञान विभाग में एमएससी एनवायरनमेंटल साइंस की काउंसलिंग रखी गई है। सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 40 अंक, एससी और एसटी वर्ग के लिए 35 अंक कटऑफ तय है।

विज्ञापन

इसी दिन एमए डिफेंस एंड स्ट्रैटेजिक स्टडीज की काउंसलिंग भी होगी। सात जुलाई को माइक्रोबायोलॉजी विभाग में एमएससी माइक्रोबायोलॉजी की काउंसलिंग होगी। यह प्रवेश विश्वविद्यालय परिसर, केंद्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली और शूलिनी इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज एंड बिजनेस मैनेजमेंट सोलन के लिए होंगे। जिन अभ्यर्थियों का स्नातक अंतिम परिणाम घोषित नहीं हुआ है उनका प्रवेश अस्थायी रहेगा। आठ और नौ जुलाई को संस्कृत विभाग में एमए संस्कृत की काउंसलिंग होगी। सामान्य वर्ग के लिए 40, एससी और एसटी वर्ग के लिए 35 अंक कटऑफ है। नौ जुलाई को शारीरिक शिक्षा विभाग में एमए फिजिकल एजुकेशन और एमपीएड की काउंसलिंग होगी। इसमें केवल वही अभ्यर्थी शामिल होंगे, जिन्होंने शारीरिक दक्षता परीक्षा और प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की है। विश्वविद्यालय ने सभी अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र का प्रिंटआउट, मूल शैक्षणिक प्रमाणपत्र, हिमाचली बोनाफाइड, श्रेणी प्रमाणपत्र और अन्य जरूरी दस्तावेजों की फोटो प्रतियां निर्धारित समय पर साथ लाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बॉटनी सामान्य में कटऑफ 60, जूलॉजी में 64

एचपीयू के बायोसाइंसेज विभाग ने एमएससी बॉटनी और एमएससी जूलॉजी की काउंसलिंग छह जुलाई को सुबह 10 बजे से करवाने का कार्यक्रम जारी किया है। बॉटनी में सामान्य और एचपीयू जनरल वर्ग के लिए 60 अंक, एससी के लिए 59 और एसटी के लिए 56 अंक कटऑफ तय है। जूलॉजी में सामान्य और एचपीयू जनरल वर्ग के लिए 64 अंक, एससी के लिए 60 और एसटी के लिए 55 अंक कटऑफ है। अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र का प्रिंटआउट, सभी मूल प्रमाणपत्र साथ लाने होंगे। माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के शॉर्टटर्म, एड ऑन और स्किल डेवलपमेंट सर्टिफिकेट कोर्स में प्रवेश के लिए 10 जुलाई को सुबह 10:30 बजे काउंसलिंग रखी है। प्रवेश मेरिट के आधार पर होगा। काउंसलिंग विभाग के मल्टी फैकल्टी फेज-एक भवन में होगी। सभी अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र का प्रिंटआउट, मूल शैक्षणिक प्रमाणपत्र और उनकी फोटो प्रतियां सत्यापन के लिए साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

बीएड दूसरे, चौथे सेमेस्टर समेत वार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट जारी

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने बीएड द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर नियमित कॉलेजों, दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र (सीडीओई, आईसीडीईओएल) के प्रथम और द्वितीय वर्ष (वार्षिक प्रणाली) की जुलाई परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार चतुर्थ सेमेस्टर और द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 14 जुलाई से, द्वितीय सेमेस्टर और प्रथम वर्ष की परीक्षाएं 15 जुलाई से शुरू होंगी। परीक्षाओं में नॉलेज एंड करिकुलम, लर्निंग एंड टीचिंग, जेंडर स्कूल एंड सोसायटी, असेसमेंट फॉर लर्निंग, इन्क्लूसिव स्कूल, ड्रामा एंड आर्ट इन एजुकेशन, आईसीटी इन टीचिंग-लर्निंग प्रोसेस, विभिन्न शिक्षण विषयों सहित अन्य पेपर शामिल हैं। प्रथम वर्ष की वार्षिक प्रणाली की परीक्षाएं 28 जुलाई से शुरू होकर 6 अगस्त तक चलेंगी। परीक्षाएं सायंकालीन सत्र में दोपहर दो बजे से होंगी। 80 अंकों के प्रश्नपत्रों के लिए परीक्षा समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा जबकि 40 अंकों के प्रश्नपत्रों के लिए समय दोपहर 2 बजे से 3:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed