{"_id":"6a464501cc448e2a890dbf8e","slug":"himachal-tet-teachers-without-tet-education-department-report-2026-07-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: हिमाचल प्रदेश में बिना TET कितने शिक्षक कार्यरत? शिक्षा विभाग के पास नहीं आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: हिमाचल प्रदेश में बिना TET कितने शिक्षक कार्यरत? शिक्षा विभाग के पास नहीं आंकड़ा
Thu, 02 Jul 2026 04:33 PM IST
Ankesh Dogra
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Thu, 02 Jul 2026 04:33 PM IST
सार
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद हिमाचल प्रदेश का शिक्षा विभाग बिना टेट वाले शिक्षकों का डाटा जुटाने में जुट गया है। विभाग ने जिलों से ऐसे शिक्षकों की सूची मांगी है, क्योंकि उसके पास अभी तक इनका केंद्रीकृत रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है। अदालत ने इन-सर्विस शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक टेट पास करने की छूट दी है। साथ ही वर्ष में दो बार टेट परीक्षा कराने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। पढ़ें पूरी ्खबर...
विज्ञापन
शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) को लेकर सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के बाद हिमाचल प्रदेश का शिक्षा विभाग सक्रिय हो गया है। हैरानी की बात यह है कि विभाग के पास वर्तमान में यह आंकड़ा ही उपलब्ध नहीं है कि प्रदेश में कितने कार्यरत शिक्षक ऐसे हैं जिन्होंने अब तक टेट उत्तीर्ण नहीं की है। अब शिक्षा सचिव ने शिक्षा निदेशालय को जिलावार सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं, ताकि बिना टेट वाले शिक्षकों की वास्तविक संख्या का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों फैसला सुनाते हुए इन-सर्विस शिक्षकों को टेट योग्यता हासिल करने के लिए अतिरिक्त समय प्रदान किया है। अदालत ने पहले निर्धारित दो वर्ष की अवधि को बढ़ाकर तीन वर्ष कर दिया है और अब संबंधित शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक टेट उत्तीर्ण करनी होगी। इस फैसले के बाद हिमाचल सरकार ने स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला को भी आवश्यक तैयारियां शुरू करने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों और संबंधित प्राधिकरणों को निर्देश दिया है कि पात्र शिक्षकों को पर्याप्त अवसर देने के लिए टेट परीक्षाएं नियमित रूप से आयोजित की जाएं और संभव हो तो वर्ष में दो बार करवाई जाएं। इसी के मद्देनजर बोर्ड को साल में दो बार परीक्षा आयोजित करने की व्यवस्था बनाने को कहा गया है।
विज्ञापन
अब बनेगी जिलावार सूची: शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार जिला उपनिदेशकों, खंड शिक्षा अधिकारियों और विद्यालय प्रमुखों से ऐसे शिक्षकों का ब्योरा मांगा गया है जिन्होंने अभी तक टेट पास नहीं की है। विभाग यह भी आकलन करेगा कि आने वाले दो वर्षों में इन शिक्षकों को परीक्षा के कितने अवसर उपलब्ध करवाने होंगे।अभी तक विभाग के पास बिना टेट वाले शिक्षकों का कोई केंद्रीकृत डाटा उपलब्ध नहीं है। अलग-अलग समय पर हुई नियुक्तियों और विभिन्न श्रेणियों के कारण सटीक संख्या स्पष्ट नहीं है। जिलों से रिपोर्ट मिलने के बाद ही वास्तविक तस्वीर सामने आएगी।