{"_id":"6a4656653b5da56023010b06","slug":"video-grievance-redressal-committee-meeting-held-in-nahan-under-the-chairmanship-of-industries-minister-harshwardhan-chauhan-2026-07-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"नाहन में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान की अध्यक्षता में हुई शिकायत निवारण समिति की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान की अध्यक्षता में हुई शिकायत निवारण समिति की बैठक
उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने गुरुवार को नाहन में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यों और जनहित से जुड़े मामलों की समीक्षा की। बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि वासनी, पाब और शांत सहित आसपास के गांवों में लो-वोल्टेज की समस्या दूर करने के लिए 25 केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। मंत्री ने कफोटा और शिलाई क्षेत्र में ठोस कचरा प्रबंधन की व्यापक कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने माजरा स्थित स्पोर्ट्स हॉस्टल के रख-रखाव और मरम्मत कार्य शीघ्र शुरू करने को भी कहा। विद्युत बोर्ड को धमांदर और शालीबाग क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुचारु बनाने के निर्देश दिए गए। साथ ही, धमांदर क्षेत्र की उठाऊ सिंचाई योजना का नियमित संचालन सुनिश्चित करने को कहा गया। चौहान ने वन अधिकार अधिनियम से संबंधित लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए समितियां गठित करने के निर्देश दिए। बैठक का संचालन अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एलआर वर्मा ने किया। बैठक में समिति के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।