{"_id":"6a46566eb030e8bf0705fb78","slug":"video-sirmaur-dr-jogendra-habbi-selected-for-the-national-award-felicitated-2026-07-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित डॉ. जोगेंद्र हाब्बी का किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित डॉ. जोगेंद्र हाब्बी का किया सम्मान
पझौता घाटी के द्राबला गांव में कला सम्मानोत्सव का आयोजन किया गया। समारोह में क्षेत्र के कई गांवों के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी बीर सिंह अत्री और हाब्बी बिरादरी के मुखिया पदम सिंह हाब्बी ने की। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की संगीत नाटक अकादमी की ओर से ख्यातिप्राप्त लोक कलाकार डॉ. जोगेंद्र सिंह हाब्बी का राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयन होने पर पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। इससे पूर्व गोपाल सिंह हाब्बी को भी संगीत नाटक अकादमी की ओर से उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। इस उपलब्धि पर दोनों कलाकारों और उनके सहयोगी कलाकारों को सम्मानित किया गया। चेतराम हाब्बी और पंचायत सदस्य रीना हाब्बी ने कहा कि दोनों कलाकारों ने लोक संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में उल्लेखनीय योगदान देकर न केवल पझौता क्षेत्र बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। महिला मंडल द्राबला ने डॉ. जोगेंद्र हाब्बी और गोपाल हाब्बी को हिमाचली टोपी, अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान रामलाल वर्मा और उनके साथी कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। समारोह में पंचायत सदस्य सुधीर हाब्बी, गोविंद हाब्बी, रामस्वरूप अत्री, मायाराम शर्मा, गोविंद अत्री, अनिल अत्री, पूर्व प्रधान एवं बीडीसी सदस्य तुलसीराम हाब्बी, पूर्व प्रधान नीलम, जयसिंह, संजीव, राजेंद्र, रणजीत सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।