{"_id":"6a461de61779941509025680","slug":"video-nahan-baby-monkey-rescued-from-building-grill-by-local-youth-2026-07-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: भवन की जाली में फंसे बंदर के बच्चे का युवक ने किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: भवन की जाली में फंसे बंदर के बच्चे का युवक ने किया रेस्क्यू
Ankesh Dogra
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:44 PM IST
Link Copied
नाहन शहर के नया बाजार स्थित फाउंडरी के जर्जर भवन की लोहे की जाली में बंदर का एक बच्चा बुरी तरह फंस गया। घटना के बाद मौके पर बंदरों का झुंड जमा हो गया। अपने बच्चे को जाली में फंसा देख उसकी मां लगातार बेचैन और आक्रामक नजर आई। बंदरों के शोर से आसपास का क्षेत्र गूंज उठा।
जाली में फंसे रहने के कारण बंदर का बच्चा रगड़ लगने से घायल भी हो गया। भवन की ऊंचाई अधिक होने के कारण राहगीर उसे सुरक्षित बाहर निकालने की हिम्मत नहीं जुटा सके। काफी देर तक बंदर का बच्चा जाली में ही फंसा रहा।
इसके बाद नया बाजार निवासी युवक मनीष उर्फ हैप्पी ने जान जोखिम में डालकर बंदर के बच्चे को बचाने का निर्णय लिया। मौके पर बड़ी संख्या में बंदरों की मौजूदगी के बावजूद वह सीढ़ी के सहारे भवन तक पहुंचा और जाली काटकर बंदर के बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
युवक के इस साहसिक प्रयास से बंदर के बच्चे की जान बच गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मनीष उर्फ हैप्पी की हिम्मत और मानवता की भावना की सराहना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।