{"_id":"6a45fbfb177994150902562f","slug":"video-shoshan-mukti-manch-statement-dsp-vijay-kumar-tribal-community-himachal-2026-07-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: दलित पुलिस अधिकारी के कथित उत्पीड़न और जनजातीय समाज के खिलाफ टिप्पणियों पर शोषण मुक्ति मंच ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: दलित पुलिस अधिकारी के कथित उत्पीड़न और जनजातीय समाज के खिलाफ टिप्पणियों पर शोषण मुक्ति मंच ने जताया रोष
Ankesh Dogra
Updated Thu, 02 Jul 2026 11:19 AM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश शोषण मुक्ति मंच के राज्य संयोजक ने हिमाचल प्रदेश में दलित और जनजातीय समुदाय के खिलाफ लगातार सामने आ रही घटनाओं पर गहरा रोष व्यक्त किया है। आशीष कुमार ने कहा कि एक ओर डीएसपी विजय कुमार जैसे वरिष्ठ दलित अधिकारी को कथित रूप से जातिगत उत्पीडऩ का सामना करना पड़ता है और मामला राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग तक पहुंचता है। वहीं, दूसरी ओर कुल्लू में जनजातीय समुदाय के खिलाफ सोशल मीडिया पर खुलेआम घृणा फैलाने वाली टिप्पणियां की जा रही हैं। इससे यह साबित करता है कि प्रदेश में भी मनुवादी और सामंती मानसिकता संविधान से ऊपर खुद को समझने लगी है। राज्य संयोजक ने कहा कि कुल्लू अस्पताल में हुई महिला की मृत्यु की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और यदि किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही है तो उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी घटना की आड़ में पूरे जनजातीय समाज को गालियां देना, आरक्षण के खिलाफ जहर उगलना और नफरत फैलाना संघी-मनुवादी सोच का घिनौना चेहरा है। ऐसी ताकतें मेहनतकश जनता को जाति और जनजाति के नाम पर बांटकर अपने राजनीतिक हित साधना चाहती हैं।
उन्होंने लोकतांत्रिक शक्तियों से आह्वान किया कि वह जाति और जनजाति के नाम पर समाज को बांटने वाली संघी-मनुवादी ताकतों के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।