पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Power shared in Ghumarwin BDC: Congress gets the Chairperson post, BJP secures the Vice-Chairperson role.

Bilaspur: घुमारवीं बीडीसी में सत्ता बंटी: अध्यक्ष कांग्रेस का, उपाध्यक्ष भाजपा के खाते में

Thu, 02 Jul 2026 05:08 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं(बिलासपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं(बिलासपुर)। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 02 Jul 2026 05:08 PM IST
सार

बिलासपुर जिले के घुमारवीं विकासखंड कार्यालय में गुरुवार को ब्लॉक विकास समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदलते नजर आए। 

विज्ञापन
Power shared in Ghumarwin BDC: Congress gets the Chairperson post, BJP secures the Vice-Chairperson role.
घुमारवीं बीडीसी में भाजपा समर्थित बना उपाध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के घुमारवीं विकासखंड कार्यालय में गुरुवार को ब्लॉक विकास समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदलते नजर आए। अध्यक्ष पद कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार के खाते में गया, जबकि उपाध्यक्ष पद पर भाजपा ने जीत हासिल कर सत्ता का संतुलन अपने पक्ष में कर लिया।  चुनाव परिणाम ने दोनों दलों के बहुमत के दावों की हवा निकाल दी और मतदान में हुई क्रॉस वोटिंग पूरे चुनाव की सबसे बड़ी चर्चा बन गई।

विज्ञापन



अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस समर्थित घंडालवीं वार्ड से निर्वाचित उषा देवी और भाजपा समर्थित हम्बोट वार्ड की नरेश धीमान आमने-सामने थीं। कुल 34 बीडीसी सदस्यों ने मतदान किया, जिसमें उषा देवी को 18 और नरेश धीमान को 16 मत मिले। दो मतों के अंतर से उषा देवी अध्यक्ष निर्वाचित घोषित की गईं। इसके बाद उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान हुआ। भाजपा ने तल्याणा वार्ड से निर्वाचित रमेश कुमार को उम्मीदवार बनाया, जबकि कांग्रेस ने ननावां वार्ड से निर्वाचित मेहर सिंह को मैदान में उतारा। इस मुकाबले में भाजपा के रमेश कुमार को 21 और कांग्रेस के मेहर सिंह को 13 मत मिले। आठ मतों के स्पष्ट अंतर से रमेश कुमार उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए।

विज्ञापन

भाजपा के रूप लाल ठाकुर बने स्वारघाट बीडीसी अध्यक्ष, कमला देवी उपाध्यक्ष

ब्लॉक समिति स्वारघाट में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा ने दोनों प्रमुख पदों पर जीत दर्ज कर अपना परचम फहरा दिया। अध्यक्ष पद पर टाली वार्ड से निर्वाचित रूप लाल ठाकुर, अध्यक्ष पद पर मंडयाली वार्ड से चुनी गई कमला देवी विजयी रहीं। 15 सदस्यीय पंचायत समिति में हुए चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए रूप लाल ठाकुर को 15 में से 9 मत मिले, जबकि कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी को 6 मत प्राप्त हुए। वहीं उपाध्यक्ष पद के चुनाव में कमला देवी को भी 9 मत हासिल हुए। कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी को 5 मत मिले, जबकि एक मत निरस्त हो गया। भाजपा समर्थित दोनों प्रत्याशियों की जीत के साथ ब्लॉक समिति में पार्टी की मजबूत पकड़ एक बार फिर सामने आई है। चुनाव परिणाम घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई और नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का स्वागत कर उन्हें बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed