पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Chitta supply network operating from Punjab busted; key supplier arrested

Himachal: पंजाब से संचालित चिट्टा सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश, मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

Thu, 02 Jul 2026 04:05 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 02 Jul 2026 04:05 PM IST
सार

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अंतरराज्यीय चिट्टा  सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए पंजाब के मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Chitta supply network operating from Punjab busted; key supplier arrested
चिट्टा(सांकेतिक)। - फोटो : संवाद

विस्तार

बिलासपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अंतरराज्यीय चिट्टा सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए पंजाब के मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने बताया कि स्वारघाट थाना क्षेत्र में 14.01 ग्राम चिट्टा बरामदगी के मामले की जांच के दौरान पुलिस ने डिजिटल साक्ष्यों, मोबाइल डाटा और वित्तीय लेनदेन की कड़ियों को जोड़ते हुए पहले मंडी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके बाद पंजाब में दबिश देकर नेटवर्क के मुख्य सप्लायर को दबोच लिया।  

विज्ञापन

आरोपी की पहचान जशनप्रीत सिंह निवासी एसबीएस नगर पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जांच में इस नेटवर्क के जरिए हिमाचल के विभिन्न क्षेत्रों में चिट्टा सप्लाई किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों, सप्लायरों, रिसीवरों और आर्थिक लेनदेन से जुड़े लोगों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और पूछताछ के आधार पर आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो सकती है। साथ ही डिजिटल और वित्तीय साक्ष्यों के आधार पर पूरे नेटवर्क की परतें खोली जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed