सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPU Shimla has declared the results for several courses, including Yoga Studies, Painting, and MTTM

HPU Shimla: एचपीयू ने योगा स्टडीज, पेंटिंग और एमटीटीएम समेत कई पाठ्यक्रमों के परिणाम किए घोषित

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 13 Mar 2026 08:16 PM IST
विज्ञापन
सार

एचपीयू ने नवंबर-दिसंबर 2025 में आयोजित विभिन्न स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों और डिप्लोमा कार्यक्रमों के परिणाम घोषित कर दिए हैं।

HPU Shimla has declared the results for several courses, including Yoga Studies, Painting, and MTTM
एचपीयू शिमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने नवंबर-दिसंबर 2025 में आयोजित विभिन्न स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों और डिप्लोमा कार्यक्रमों के परिणाम घोषित कर दिए हैं। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक कार्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार छात्र अपने-अपने लॉगइन आईडी के माध्यम से एचपीयू की आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम देख सकते हैं। घोषित परिणामों में एमए योगा स्टडीज प्रथम सेमेस्टर और तृतीय सेमेस्टर का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। एमए पेंटिंग प्रथम सेमेस्टर के सभी विद्यार्थियों ने भी सफलता हासिल की और परिणाम 100 प्रतिशत रहा।

Trending Videos


पीजी डिप्लोमा इन डिजास्टर एंड डिजास्टर मैनेजमेंट प्रथम सेमेस्टर का परिणाम भी 100 प्रतिशत रहा। मास्टर ऑफ ट्रैवल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट (एमटीटीएम) प्रथम सेमेस्टर का परिणाम भी शत-प्रतिशत रहा है। इसके अलावा एमटीटीएम तृतीय सेमेस्टर का परिणाम 94.12 प्रतिशत दर्ज किया गया है। एचपीयू प्रशासन के अनुसार कुछ अन्य सेमेस्टरों के परिणाम भी घोषित कर दिए गए हैं और उन्हें विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने बताया कि घोषित पास प्रतिशत में कंपार्टमेंट मामलों को भी शामिल किया गया है। परिणाम की जानकारी विद्यार्थी एचपीयू की वेबसाइट पर प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

30 और 31 मार्च से शुरू होंगी एचपीयू की संस्कृत पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं
 हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने विभिन्न संस्कृत पाठ्यक्रमों की वार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। एचपीयू प्रशासन ने प्राकशास्त्री प्रथम और द्वितीय वर्ष, प्रभाकर, दर्शनाचार्य, वेदाचार्य, व्याकरणाचार्य, ज्योतिषाचार्य और साहित्याचार्य प्रथम व द्वितीय वर्ष की परीक्षाओं का कार्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया है। प्राकशास्त्री प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 30 मार्च से आरंभ होंगी। प्रभाकर, दर्शनाचार्य, वेदाचार्य, व्याकरणाचार्य, ज्योतिषाचार्य और साहित्याचार्य प्रथम व द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 31 मार्च से शुरू होंगी। परीक्षाएं सायंकालीन सत्र में होंगी। एचपीयू ने एमएड प्रथम सेमेस्टर परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन से संबंधित अधिसूचना भी जारी की है। एमएड प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थी 23 मार्च तक ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं।

एचपीयू में फॉरेंसिक एड-ऑन कोर्स के लिए हुई काउंसलिंग
 हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के फॉरेंसिक साइंस विभाग में सत्र 2025-26 के एड-ऑन कोर्स के लिए शुक्रवार को काउंसलिंग आयोजित की गई। समरहिल परिसर स्थित कल्चर हेरिटेज भवन में सुबह 11 बजे से शुरू हुई प्रक्रिया में विभिन्न अभ्यर्थियों ने भाग लिया। विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र और शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की जांच की गई। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद पात्र अभ्यर्थियों को प्रवेश प्रक्रिया की अगली औपचारिकताओं से अवगत कराया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed