सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Jairam thakur statement over cm sukhu today

HP Politics: जयराम बोले- राहुल गांधी सुक्खू से पूछें, पुलिस भर्ती के दोषियों पर कार्रवाई क्यों नहीं

संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 16 Jun 2026 08:04 PM IST
विज्ञापन
सार

मंडी में जलशक्ति विभाग के विश्राम गृह में भाजपा की संगठनात्मक बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में जयराम ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी नीट परीक्षा को लेकर युवाओं के बीच अभियान चला रहे हैं।

Jairam thakur statement over cm sukhu today
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को गुमराह करने से पहले राहुल गांधी को मुख्यमंत्री सुक्खू से पूछना चाहिए कि पुलिस भर्ती मामले में दोषी अधिकारियों को क्यों बचाया जा रहा है और सामूहिक नकल की शिकायतों पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई। मंडी में जलशक्ति विभाग के विश्राम गृह में भाजपा की संगठनात्मक बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में जयराम ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी नीट परीक्षा को लेकर युवाओं के बीच अभियान चला रहे हैं। जबकि राजस्थान में कांग्रेस की गहलोत सरकार के कार्यकाल में सबसे अधिक 22 पेपर लीक हुए थे। उस समय राहुल गांधी ने कोई सवाल नहीं उठाया।




आरोप लगाया कि हिमाचल में पुलिस भर्ती के दौरान सामूहिक नकल और सीसीटीवी कैमरे बंद कर परीक्षा कराने की शिकायतें सामने आई थीं, लेकिन सुक्खू सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। जयराम ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में मामला सामने आने पर जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। उन्होंने दावा किया कि सीबीआई ने दोषी आईपीएस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की, लेकिन डेढ़ वर्ष बाद भी सरकार ने कार्रवाई नहीं की। उल्टा संबंधित अधिकारियों को महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त कर पदोन्नति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयराम ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी को अपने मुख्यमंत्री से जवाब मांगना चाहिए कि युवाओं के साथ धोखा करने वाले अधिकारियों को संरक्षण क्यों दिया जा रहा है। शिमला में स्कूल संचालिका की हत्या के मामले में भी जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार को घेरा। कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है और अपराधियों में पुलिस का डर नहीं रहा है। इससे पहले जयराम ठाकुर ने भाजपा की संगठनात्मक बैठक में भाग लिया। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने और जनहित के मुद्दों पर चर्चा की गई। नगर निगम मंडी के नवनिर्वाचित भाजपा पार्षदों के साथ भी बैठक हुई। इस दौरान राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed