{"_id":"6a3385313c240478aa054aa2","slug":"shimla-rampur-woman-arrested-in-rs-2-lakh-cheque-bounce-case-on-non-bailable-warrant-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: दो लाख के चेक बाउंस मामले में महिला गिरफ्तार, गैर-जमानती वारंट पर रामपुर पुलिस की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: दो लाख के चेक बाउंस मामले में महिला गिरफ्तार, गैर-जमानती वारंट पर रामपुर पुलिस की कार्रवाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Ankesh Dogra
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:12 AM IST
विज्ञापन
सार
रामपुर पुलिस ने दो लाख रुपये के चेक बाउंस मामले में करसोग कोर्ट से जारी गैर-जमानती वारंट पर एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पढ़ें पूरी खबर...
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
शिमला जिले के रामपुर थाना पुलिस ने दो लाख रुपये के चेक बाउंस मामले में गैर-जमानती वारंट पर एक महिला को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई करसोग स्थित माननीय एलडी जेएमएफसी न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर की गई।
पुलिस के अनुसार जिया लाल बनाम नीता मामले में परक्राम्य लिखत अधिनियम (नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट) की धारा 138 के तहत दो लाख रुपये के चेक अनादरण का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। न्यायालय की ओर से जारी गैर-जमानती वारंट की तामील करते हुए पुलिस ने आरोपी नीता देवी पत्नी सीता राम, निवासी गांव डंसा, तहसील रामपुर, जिला शिमला को 17 जून को उसके घर से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को नियमानुसार माननीय न्यायालय एलडी जेएमएफसी करसोग, जिला मंडी के समक्ष पेश किया गया। जिला पुलिस शिमला ने बताया कि न्यायालयों से प्राप्त गैर-जमानती वारंट और अन्य आदेशों की समयबद्ध तामील सुनिश्चित करने के लिए अभियान लगातार जारी है। न्यायिक प्रक्रिया के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक कार्रवाई निरंतर की जा रही है।