सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shimla chidgaon illegal opium cultivation 3591 poppy plants recovered

Shimla News: चिड़गांव में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, सेब के बगीचों से 3,591 पौधे बरामद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Thu, 18 Jun 2026 11:51 AM IST
विज्ञापन
सार

शिमला के चिड़गांव क्षेत्र में पुलिस ने अवैध अफीम की खेती के दो मामलों का खुलासा करते हुए सेब के बगीचों से 3,591 अफीम के पौधे बरामद किए। एनडीपीएस एक्ट के तहत दो केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पढ़ें पूरी खबर...

shimla chidgaon illegal opium cultivation 3591 poppy plants recovered
अफीम की अवैध खेती को उखाड़ती टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

शिमला जिले के चिड़गांव क्षेत्र में पुलिस ने अवैध अफीम की खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो मामलों का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने चमराड़ा क्षेत्र में सेब के बगीचों से कुल 3,591 अफीम के पौधे (पॉड सहित) बरामद किए हैं। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार 17 जून को गश्त के दौरान चमराड़ा क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती की गोपनीय सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने स्थानीय स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में तलाशी अभियान चलाया। पहले मामले में सेब के पौधों के बीच अवैध रूप से उगाए गए 1,570 अफीम के पौधे बरामद किए गए। पुलिस ने कुछ पौधों को नमूने के रूप में कब्जे में लेकर सील किया, जबकि शेष पौधों को नियमानुसार मौके पर ही नष्ट कर दिया। इस संबंध में पुलिस थाना चिड़गांव में एनडीपीएस एक्ट की धारा 18 के तहत मामला दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले मामले की जांच के दौरान पुलिस को उसी क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती की एक और सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने दोबारा तलाशी अभियान चलाया। इस बार चमराड़ा क्षेत्र में खसरा नंबर 702 स्थित सेब के बगीचे से 2,021 अफीम के पौधे बरामद किए गए। यहां भी पुलिस ने नमूने सुरक्षित रखने के बाद शेष पौधों को मौके पर ही नष्ट कर दिया। इस मामले में भी एनडीपीएस एक्ट की धारा 18 के तहत अलग से केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

दोनों मामलों में पुलिस ने कुल 3,591 अफीम के पौधे बरामद किए हैं। पुलिस आरोपियों की पहचान करने और यह पता लगाने में जुटी है कि अवैध खेती के पीछे कौन लोग शामिल हैं। मामले की आगामी जांच पुलिस थाना चिड़गांव द्वारा की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed