{"_id":"6a33a2a7d606966ef00f3fa7","slug":"himachal-weather-rain-shimla-rohtang-snowfall-orange-alert-june-2026-2026-06-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather Update: 25 जून तक हिमाचल पहुंचेगा मानसून, आज पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather Update: 25 जून तक हिमाचल पहुंचेगा मानसून, आज पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:18 PM IST
विज्ञापन
सार
हिमाचल में शिमला सहित कई क्षेत्रों में बारिश और रोहतांग में ताजा बर्फबारी हुई। मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर...
शिमला के रिज मैदान पर मस्ती करते पर्यटक।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में बुधवार को भी बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहा। राजधानी शिमला में दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई। रोहतांग दर्रे के आसपास ताजा बर्फबारी होने से पहाड़ियां सफेद चादर से ढक गईं। रोहतांग के साथ सीवी रेंज की तमाम चोटियों पर फाहे गिरने से तापमान में गिरावट आई है। कोकसर, सिस्सू, बंजार,मनाली सहित जिले के कई क्षेत्रों में प्री मानसून की बारिश हुई। वहीं, रघुपुरघाटी में तेज बारिश हुई। हमीरपुर, ऊना, चंबा और कांगड़ा में दिनभर मौसम साफ बना रहा। मंडी में बादल छाए रहे।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के पांच जिलों चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला के लिए वीरवार और शुक्रवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज बारिश, अंधड़, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। दूसरे जिलों में भी कई स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। कुछ स्थानों पर 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से प्रदेश में 23 जून तक मौसम के खराब बने रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दौरान मध्यम से भारी बारिश, तेज हवाएं और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की घटनाएं देखने को मिल सकती हैं।
बिजली गिरने से 24 भेड़ों की मौत
पतलीकूहल। ऊझी घाटी हलाण-2 पंचायत से सटे गढ़ क्षेत्र में आसमानी बिजली गिरने से 24 भेड़ें मर गई हैं। स्थानीय निवासी राजेश ने बताया कि मृत भेड़ें गांव के पांच लोगों की बताई जा रही हैं। एसपी कुल्लू मदन लाल ने बताया कि अभी तक पुलिस के पास इस संबंध में कोई शिकायत नहीं पहुंची है।
हिमाचल में 25 जून तक मानसून पहुंचने के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार इस वर्ष दक्षिण-पश्चिम मानसून के 25 जून 2026 तक हिमाचल प्रदेश में दस्तक देने की प्रबल संभावना है। यह अनुमान सामान्य मानसून आगमन की तारीख के करीब है, जिससे राज्य में सामान्य से अधिक बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है। मानसून के मुख्य आगमन से पहले प्रदेश के कई हिस्सों में बीते एक सप्ताह से प्री मानसून की बौछारें पड़ने का सिलसिला जारी है।
अधिकतम तापमान : नेरी 36.3, सुंदरनगर 35.1, कांगड़ा 34.6, बरठीं 34.5, मंडी 33.8, भुंतर 33.6, चंबा 31.6, नाहन 31.2, धर्मशाला 31.1, सोलन 30.3, मनाली 28.2, शिमला 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा।