{"_id":"6a33a08acc270b3975099e01","slug":"video-shimla-primary-teachers-tet-mandatory-opposition-teacher-federation-2026-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla: प्राथमिक शिक्षकों के लिए टेट अनिवार्य करने का विरोध, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: प्राथमिक शिक्षकों के लिए टेट अनिवार्य करने का विरोध, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई आवाज
शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:08 PM IST
Link Copied
प्राथमिक शिक्षकों के लिए टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) अनिवार्य किए जाने के प्रस्ताव का अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने विरोध किया है। महासंघ का कहना है कि जिन शिक्षकों की नियुक्ति उस समय हुई थी, जब टीईटी की कोई अनिवार्यता नहीं थी, उन पर अब यह शर्त लागू करना न्यायसंगत नहीं है।
वीरवार को शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में महासंघ के राज्य अध्यक्ष विनोद सूद ने कहा कि देशभर में बड़ी संख्या में प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्तियां उस समय हुई थीं, जब टीईटी पास करना भर्ती की अनिवार्य शर्त नहीं था। ऐसे में वर्षों से सेवाएं दे रहे शिक्षकों पर अब नई शर्त लागू करना उचित नहीं है।
उन्होंने कहा कि यदि यह फैसला लागू किया गया तो देशभर के लाखों शिक्षकों पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। महासंघ ने सरकार से इस निर्णय पर पुनर्विचार करने और पहले से कार्यरत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से बाहर रखने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।